हिन्दी सावन शिव भजन 2 -भोला जी की भंगिया |

हिन्दी सावन शिव भजन 2 -भोला जी की भंगिया |
भोला जी की भंगिया ,गौरा जी की परेशानिया |
मन मन रोती है गुस्सा करती है |
भंगिया पिसती है गणेश जी की अम्मा |
भोला जी की भंगिया ,गौरा जी की परेशानिया |
भंगिया मै पीऊँगा जल्दी डालो कमंडल मे |
भंगिया ना पिलाऊँगी देखे देव भूमंडल मे |
चलो देवघर बाबा धाम मे |
भोला जी की भंगिया ,गौरा जी की परेशानिया |
बच्चे अभी छोटे है गणेश कार्तिक अच्छे है |
बच्चो ना बिगाड़ो मन के अभी कच्चे है |
लो पी लो ठंडी लस्सीया |
भोला जी की भंगिया ,गौरा जी की परेशानिया |
डमरू डम डम बजाऊँगा बम बम नाचुंगा |
झम झम सावन बरसेगा बाबा धाम रहूँगा |
कावरियों बोलो बम बम |
भोला जी की भंगिया ,गौरा जी की परेशानिया |

श्याम कुँवर भारती (राजभर )
कवि/लेखक /समाजसेवी
बोकारो झारखंड ,मोब 9955509286

Related Articles

Responses

  1. भोलेनाथ पर लिखी गई है रचना कहीं की देवताओं पर आ सकती को प्रदर्शित करती है

+

New Report

Close