Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

आजाद तेरी आजादी

By Er Anand Sagar Pandey Posted on July 23, 2016December 24, 2018 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

भारत मां के अमर पुत्र “चन्द्रशेखर आजाद” की पुण्य तिथि पर मेरी एक तुच्छ सी रचना l

रचना का भाव समझने के लिये पूरी रचना पढेl”

**आजाद तेरी आज़ादी की अस्मत चौराहों पर लूटी जाती है**

शत बार नमन ऐ हिंद पुत्र!

शत बार तुम्हें अभिराम रहे,

आज़ाद रहे ये हिंद तुम्हारा,

आज़ाद तुम्हारा नाम रहे l

याद बखूबी है मुझको कि तुमने क्या कुर्बान किया,

आजाद थे तुम और अन्तिम क्षण तक आज़ादी का गान किया,

बचपन, यौवन, संगी-साथी, सब तुमने वतन को दे डाला,

अपनी हर इक सांस को तुमने हिंद पे ही बलिदान किया,

मगर सुनो ऐ हिंद पुत्र-

                             अब तो उस आजादी की बस गरिमा टूटी जाती है,

और भरे चौराहों पर उसकी इज्जत लूटी जाती है l

जिसकी खातिर लाखों वीरों ने अपना सर्वस्व मिटा डाला,

निष्प्राण किया खुद को फ़िर उसके अभिनन्दन को बिछा डाला,

आजाद हिंद का आसमान अब उसपर  कौंधा जाता है,

और उसी आजादी को अब पैरों से रौंदा जाता है,

उस आजादी को लिखने पर आंख से नदियां फूटी जाती हैं,

आजाद तेरी आजादी की इज्जत चौराहों पर लूटी जाती है ll

तुमने शीश चढाया था कि हिंद ये जिन्दाबाद रहे,

तुम ना भी रहो फ़िर भी ये रहे, आजाद रहे आबाद रहे,

तुम्हारा इंकलाब अब देशद्रोह के पलडो में तोला जाता है,

और हिंद की मुर्दाबादी का नारा खुलकर बोला जाता है,

अब हिंद के जिन्दाबाद पे तेरी जनता रूठी जाती है,

आजाद तेरी आजादी की इज्जत चौराहों पर लूटी जाती है l

जिस आजादी के सपनों में तुमने सुबह-ओ-शाम किया,

राजदुलारों ने उसको चौराहों पर नीलाम किया,

संसद के दुस्साशन उसका चीरहरण कर लेते है,

और हवस की ज्वाला अपनी आंखों में भर लेते हैं ,

सर्वेश्वर श्री कृष्ण की गाथा अब बस झूठी जाती है,

आजाद तेरी आजादी की इज्जत चौराहों पर लूटी जाती है ll

आज तुम्हारी पुण्य तिथि पर ये सब सोच के आंखें रोयी थीं,

इसी हिंद की मिट्टी में तुमने अपनी शहादत बोयी थी,

आज तुम्हारी कुर्बानी पर ये लोग तो ताने कसते हैं,

ये आस्तीन के सांप हैं अपने रखवालों को डंसते हैं,

और भला क्या लिखूं?

                            कलम हाथ से छूटी जाती है,

आजाद तेरी आजादी की इज्जत चौराहों पर लूटी जाती है ll

All rights reserved.

                     -Er Anand Sagar Pandey

15 अगस्त पर देशभक्ति कविता26 जनवरी पर कविताआजादी पर हिंदी कवितागणतंत्र दिवस पर कवितायेंगणतंत्र दिवस पर भाषणगणतंत्र दिवस पर शायरीगणतंत्र दिवस पर शेरगणतंत्र दिवस पर स्लोगनगणतंत्र दिवस पर हास्य कविताछोटे बच्चों के लिए देशभक्ति कवितादेश प्रेम पर छोटी कवितादेश भक्ति कविता डाउनलोडदेशभक्ति कविता 2019देशभक्ति कविता मराठीदेशभक्ति की कवितासैनिकों पर हिंदी में देशभक्ति कवितास्वतंत्र दिवस पर कवितायेंस्वतंत्रता दिवस पर कवितास्वतंत्रता दिवस पर नारेस्वतंत्रता दिवस पर निबंधस्वतंत्रता दिवस पर भाषणस्वतंत्रता दिवस शायरीस्वतंत्रता पर बाल कवितास्वतंत्रता सेनानियों पर कविता
Er Anand Sagar Pandey

7 Comments

  1. Udit jindal says:
    July 23, 2016 at 10:27 pm

    bahut khoob…

    Log in to Reply
    1. Er Anand Sagar Pandey says:
      July 23, 2016 at 11:54 pm

      आभार उदित जी

      Log in to Reply
  2. Sridhar says:
    July 23, 2016 at 10:33 pm

    behtareen

    Log in to Reply
    1. Er Anand Sagar Pandey says:
      July 23, 2016 at 11:54 pm

      आभार श्रीधर जी

      Log in to Reply
  3. महेश गुप्ता जौनपुरी says:
    September 8, 2019 at 5:28 pm

    वाह

    Log in to Reply
  4. राम राम नरेशपुरवाला says:
    September 23, 2019 at 8:01 am

    वाह

    Log in to Reply
  5. राम राम नरेशपुरवाला says:
    September 23, 2019 at 8:02 am

    सुन्दर

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .