आज कारगिल विजय दिवस है
नमन करें उन वीरों को,
जिनके अदम्य शौर्य साहस से
जीत मिली भारत माँ को.
छलनी कर दुश्मन का सीना
भारत मां का मान बढ़ाया,
देश के गौरव की रक्षा को
निज सीने का लहू चढ़ाया.
बलिदानी वीरों ने
हँसते-हँसते शीश चढ़ाये थे,
हम सब की रक्षा की खातिर
अपने शीश चढ़ाये थे.
उन वीरों को कवि की कविता
आज सलामी देती है,
नमन शहादत को करती है
आज सलामी देती है.
आज कारगिल विजय दिवस है
नमन करें उन वीरों को,
जिनके अदम्य शौर्य साहस से
जीत मिली भारत माँ को.
—– डॉ. सतीश पाण्डेय, चम्पावत
आज कारगिल विजय दिवस है
Comments
10 responses to “आज कारगिल विजय दिवस है”
-
हाथ जोड़कर नमन है उनको
जिन्हे देश, जान से प्यारा है🙏🇮🇳-
धन्यवाद
-
-

nice poetry
-
धन्यवाद जी
-
-

वाह वाह, शहीदों को नमन
-
Thanks
-
-
देश की रक्षा में
जो वीर बलिदान हो गए।
पहली आरती उनकी
वो तो भगवान हो गए।। अतिसुंदर भाव।।-
sadar dhanyvaad ji
-
-
मैं नमन करता हूं साथी सभी देश भक्ति करें क्योंकि कारगिल दिवस अपने आप में स्वतंत्रता दिवस है
-
Thanks
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.