आज-न कल सबको सच की डोर में बँधना है

जय श्री सीताराम
——————————
आज-न कल सबको सच की डोर में बँधना है
झूठ गिराता, सच उठाता
पूर्ववत् कर्म नर को बहकाता
पर दृढ़-संकल्प ही नर को बचाता
———————————————
आज-न कल सबको सच की डोर में बँधना है ।।1।।
————————————————————-
निरन्तर सत्-पथ पे जो चलता
उसके मस्तक पे ही तेज चमकता
झूठ की राह जिसने त्यागा
उसको ही सच मिला
———————————–
आज-न कल सबको सच की डोर में बँधना है ।।2।।
——————————————————
झूठ की मिश्री जिसको अच्छी लगती
उसको भी सच, सच दिखाती
क्या खेल झूठ ने खेला अजब
सच की डोर में सब बँधा
————————————
आज-न कल सबको सच की डोर में बँधना है ।।3।।
——————————————————
क्या संकल्प नर को निखारता
हाँ, पर संकल्प नर को सत्य भी बनाता
क्या लिखना आसान है,
हाँ, संकल्प करना भी आसान है,
पर जिसका संकल्प हो महान
——————————————
आज-न कल सबको सच की डोर में बँधना है ।।4।
जय श्री सीताराम

Comments

3 responses to “आज-न कल सबको सच की डोर में बँधना है”

  1. Geeta kumari

    निरन्तर सत्-पथ पे जो चलता
    उसके मस्तक पे ही तेज चमकता
    झूठ की राह जिसने त्यागा
    उसको ही सच मिला
    _________ सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हुई और झूठ को त्यागने का सुंदर सुझाव देती हुई कवि विकास जी की अति उत्तम रचना

  2. बहुत ही सुंदर रचना। वाह

  3. वाह
    सुन्दर अभिव्यक्ति

Leave a Reply

New Report

Close