उमड़ते मेघ…

दिल में हैं मेघ उमड़ते
जब-जब तेरी यादों के
बरस पड़ें तब-तब पानी
ओ साजन ! मेरी आँखों से
रिमझिम-रिमझिम
रुनझुन-रुनझुन
झननन- झननन-झनन-झनन!
अब तो मोरे साजन आजा
कब से रस्ता देख रही
तेरी तस्वीरों से मैं तो
अपनी अँखियां सेंक रही..

Comments

5 responses to “उमड़ते मेघ…”

  1. Geeta kumari

    कवि प्रज्ञा जी की प्रेम से परिपूर्ण अति सुन्दर कविता ।
    अनुप्रास अलंकार ने इसकी छटा में चार चांद लगाए हैं
    बहुत ही भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण.

  2. अतिसुन्दर रचना

Leave a Reply

New Report

Close