उम्र पार की

इन सुर्ख अधरों को
मेरे गालों तक मत लाना
चाहत और बढ़ जाएगी
प्यार की
अपनी जुल्फों को अब
और मत लहराना
रात लंबी हो जाएगी
इंतजार की
तड़पते रहेंगे उम्र भर मगर
जुबां से कुछ ना कहेंगे
उनको भी तो खबर होगी
दिल ए बेकरार की
तुम्हारी यादों को शब्दों में
किस तरह ढालूं
सुबह की धूप हो या
कली अनार की
कभी सावन कभी भादो
जैसी लगती हो तुम
सच क्या है देखूं
एक बार उम्र प्यार की।
वीरेंद्र

Comments

5 responses to “उम्र पार की”

  1. रोमांटिक कविता

  2. Satish Pandey

    ललित काव्य

  3. प्रेम की पराकाष्ठा को दिखाती हुई सुंदर रचना श्रृंगार रस से परिपूर्ण

Leave a Reply

New Report

Close