कवि मंगलेश डबराल जी को नमन

समकालीन कविता के
जाने-माने नाम थे वह,
हिंदी कविता की
शान थे वह।
राजनीतिक चेतना व
मानवता की सुरम्य आभा से
सरोबार थे वह,
‘पहाड़ पर लालटेन’ सी
चमकती
पहचान थे वह।
संघर्ष में जूझती
मानवता के अल्फाज थे वह
शीर्ष कवि
मंगलेश डबराल थे वह।
आज उनके परलोक गमन पर
शत-शत नमन और श्रद्धांजलि है
ईश्वर के चरणों में स्थान मिले
उस महान कवि आत्मा को
सादर नमन व श्रद्धांजलि है।

Comments

8 responses to “कवि मंगलेश डबराल जी को नमन”

  1. कवि मंगलेश डबराल जी को शत शत नमन

    1. Satish Pandey

      धन्यवाद

  2. Geeta kumari

    कवि मंगलेश डबराल जी को कोटि कोटि प्रणाम
    उनके सम्मान में बहुत सुंदर कविता

    1. Satish Pandey

      धन्यवाद

  3. शत शत नमन उन दिवंगत आत्मा को

    1. Satish Pandey

      सादर नमन

  4. मेरा भी कोटि कोटि नमन उन्हें

    1. Satish Pandey

      डबराल जी को नमन

Leave a Reply

New Report

Close