कश्मीरियों की कहानी धारा की जुबानी

मैं संविधान की धारा हूँ, निकली पीछे के दरवाजे से थी l

रोक ना पाया मुझे कोई, मेरे से विका था कोई l

अहंकार से चूर घर आया,कश्मीरियों पर अपना धौंस जमाया l

इतने में ना हुआ संतोष, हिंद के दुश्मनों से हाथ मिलाया l

स्वयं को ताकतवर बनाया, कश्मीरियों पर हंटर चलाया l            
पंडितों पर जुल्मों सितम था ढाया , रातों-रात घर से भगाया  l

बहू बेटियों को उठाया था , अपना हक उस पर जताया l

हिंद के दुश्मनों को ला बसाया , तब जाकर हुर्रियत बनाया l

पड़ोसियों से आतंकवाद बढ़वाया, मैंने ही बमबारी करवाया  l

पत्थरबाज बनवाया कश्मीरियों के भविष्य को ताक में रखवाया l

जवानों का खून बहाया, जवानों का गर्दन तक कटवाया l

किसी की छांव छीना, तो किसी को विधवा बनाया l

कश्मीरी बच्चों को भड़काया,हाथों में बंदूक और पत्थर दिलाया l

मैंने ही कारगिल युद्ध करवाया, पी-ओके भी मैंने बनवाया l

जब आवाज उठाया, सत्ता लोभी लोकतंत्र का नारा लगाया l

मैंने भी खूब फायदा उठाया, जुल्मों सितम और बढ़ाया l

मैंने शीशे का महल बनाया, अपनों को विदेश भिजवाया l

जो भी कोष आया अपनों में बंटवाया, वर्षों तक मजा किया l

समय अपनी मुट्ठी में था, अकस्मात समय हाथ से निकल चला l

दरवाजे से फेंका गया, लोकतंत्र, मानवाधिकार का गुहार लगाया l

फिर भी कुछ हाथ न आया, क्योंकि बुराई का जो अंत था आया l

हिन्द ने कश्मीर में तिरंगा लहराया, चारों तरफ खुशहाली छाया   l

Rajiv Mahali

Comments

7 responses to “कश्मीरियों की कहानी धारा की जुबानी”

  1. Satish Pandey

    बहुत खूब

  2. कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती सुंदर प्रस्तुति

    1. Rajiv Mahali Avatar
      Rajiv Mahali

      Thank you

Leave a Reply

New Report

Close