कश्मीर जरुरी है

पितरों के तर्पण को जैसे, थाली में खीर जरुरी है,

भारत माँ के श्रृंगार को वैसे, ही कश्मीर जरुरी है|

चमकी थी जो सत्तावन में, अब वो तलवार जरुरी है,

प्यार मोह्हबत बहुत हो गया, अब तो वार जरुरी है |

 

खूब बहा लिया लहू सीमा पर, भारत माँ के लालों ने,

जागो नींद से देशवासियों अब, इक हुंकार जरुरी है|

भेद ना पाए दुश्मन सीमा को, ऐसी पतवार जरुरी है,

और देश के गद्दारों को अब, दुत्कार जरुरी है |

 

ऋषभ जैन “आदि”

Comments

3 responses to “कश्मीर जरुरी है”

  1. Kamal Tripathi Avatar
    Kamal Tripathi

    बेहतरीन जी

  2. राम नरेशपुरवाला

    Wah

  3. Pratima chaudhary

    बहुत सुंदर भाव

Leave a Reply

New Report

Close