जिन्दगी के हर दौर का मजा लेती हूँ

छोंड़कर शिकायत बस
शुक्रिया अदा करती हूँ
जितना है पास बस
उसी का मजा लेती हूँ
जिधर से भी निकलती हूँ
मीठी मुस्कुराहट बिखेरती हूँ
जिन्दगी के हर दौर का
मजा लेती हूँ
अश्क देख ना ले कोई
मेरी आँखों में इसलिए
आँखों में ही छुपा लेती हूँ….

Comments

8 responses to “जिन्दगी के हर दौर का मजा लेती हूँ”

  1. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    अतिसुंदर भाव

  2. Geeta kumari

    बहुत ख़ूब

  3. ✍👌🤔🙂❤🙏🙏🙏🙏

  4. बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति

Leave a Reply

New Report

Close