तुझे कुछ कर दिखाना है

भूतकाल के डर को
वर्तमान में ख़तम कर
भविष्य आगे भड़ाना है
तुझे कुछ कर दिखाना है
तुझे कुछ कर दिखाना है

दुनिया के जाल से निकलकर
तुझे अपना मान बढ़ाना है
तुझे कुछ कर दिखाना है

तेरा मन तुझे रोकेगा
तेरे हर काम पे टोकेगा
अपने इरादों के पंखो को फैलाये
तुझे उड़के दिखाना है
तुझे कुछ कर दिखाना है

दिल से किया काम
तेरे काम आएगा
कर मेहनत
तेरा भी वक्त आएगा

हर हाल में मंज़िल को तुझे पाना है
तुझे कुछ कर दिखाना है

– हिमांशु ओझा

New Report

Close