तेरी शान से ही तो हर पल मेरी शान है

महिला दिवस पर प्रत्येक महिला को समर्पित ये छोटा सा लेख।।

तेरी शान से ही तो हर पल मेरी शान है,
जहाँ-जहाँ तू कदम रखे वहाँ मेरा सम्मान है,
निःस्वार्थ भाव से सेवा करके
तू माँ होने का बख़ूबी अर्थ समझाती है,
तो बेटी के रूप में ईश्वर का अस्तित्व दिखलाती है,
जब तू ब्याह कर नए घर में आती है,
तब मानो उस घर की तक़दीर ही बदल जाती है,

तिरंगा को ऊँचा करके तू देश को गर्व कराती है,
विपदा से निपटने के लिए तू ज्वाला सी बनकर डटी रही,
चाँद को तूने जीत लिया, मेहनत में हर पल तू लगी रही

तेरे दिन-रात मेहनत की दुनिया पूरी सानी है,
एक महिला के रूप में सृष्टि तुझको जानी है
तेरे इस रुतबे को मैं हर पल सलाम करता हूँ
महिला दिवस क्या मैं हर दिन तुझको प्रणाम करता हूँ।।

-मनीष

Comments

8 responses to “तेरी शान से ही तो हर पल मेरी शान है”

  1. ashmita Avatar
    ashmita

    Happy Women’s day!
    Nice poem..Hats off to you

  2. DV Avatar

    Perfectly described and written poetry.. congratulations Maneesh

  3. राम नरेशपुरवाला

    Good

  4. Abhishek kumar

    Very good

  5. Pragya Shukla

    महिला दिवस पर महिलाओं के लिए बहुत ही सुंदर पंक्तियां लिखी है आपने

Leave a Reply

New Report

Close