तेरे बिना मेरा गीत अधुरा हैं

तेरे बिन मेरा गीत अधुरा हैं,
तुझसे मिलकर ही
होता ये पूरा हैं।
तेरे बिन मेरा……..

तेरे मदमस्त यौवन,
शरारती नयन,
मटकाती कमर,
दिल पे छुरा हैं।
तेरे बिन मेरा……..

जब भी तुझे ये न पाता हैं,
दिल मेरा बैठ ही जाता हैं,
मेरी हर साँस का तार,
तेरी साँसों से जुड़ा हैं।
तेरे बिन मेरा…….

New Report

Close