बिट्टू की ब्लैक मेलिंग

बिट्टू लेता था आंखे मींचे,
मैंने सोचा सोया है वो।
मैंने एक सखी को फ़ोन लगाया,
सुबह पति से हुई लड़ाई का सारा वृतांत सुनाया ।
फोन रख के जब मैं पलटी,
बिट्टू मुझको घूर रहा था।
अरे , क्या हुआ तू तो सो रहा था।
बोला, पापा को सब बताऊंगा,
आंटी से क्या – क्या बोला है
सब उनको सुनाऊंगा ।
मैंने कहा, नहीं बेटा चुगली नहीं करते हैं।
तो आप क्या कर रही थी…….
तब से बिट्टू ख़ूब आइसक्रीम,चॉकलेट खाए जा रहा है।
और मेरी बचत के पैसे उड़ाए जा रहा है।

Comments

22 responses to “बिट्टू की ब्लैक मेलिंग”

    1. Geeta kumari

      बहुत बहुत धन्यवाद आपका ईशा जी 💐

  1. सुन्दर प्रस्तुति

    1. Geeta kumari

      Thank you

  2. हर रिश्ते का तार जुड़ा होता है ट्रांज़िस्टर की तरह
    ट्यून बदलते हीं भाईस बदलते हैं। अतिसुंदर रचना शतप्रतिशत यथार्थ

    1. Geeta kumari

      बहुत सुंदर तरीके से आपने अपनी टिप्पणी की है भाई जी। बहुत बहुत धन्यवाद🙏

  3. मोहन सिंह मानुष Avatar

    सुन्दर प्रस्तुति

    1. Geeta kumari

      धन्यवाद मोहन जी

  4. Suman Kumari

    सीखप्रद अभिव्यक्ति ।
    उपदेश देने से पहले अमल जरूरी है
    सीख और करनी में अभी भी दूरी है ।।

    1. Geeta kumari

      बिल्कुल सही जा रही हैं सुमन जी,यही संदेश देने के लिए ये रचना रची है। सही पकड़ी हो। कवयित्री की कल्पना की तह तक जाने,और उसकी मंशा समझने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया जी 🙏

  5. गीता जी आपका लेखन ग्रेट है

    1. Geeta kumari

      बहुत बहुत धन्यवाद पीयूष जी. आपने कविता को एन्जॉय किया🙏
      इसीलिए और रचना रचने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

    1. Geeta kumari

      Thanks dear pragya Rani

  6. हास्य रस से परिपूर्ण कविता का कथ्य आरंभ से अंत तक पाठक को बांधे रखने में सक्षम है। हास्य कविता के क्षेत्र में भी आप अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कर रही हैं। हास्य लिख पाना सरल नहीं होता है, लेकिन आपने जिस बेबाकी से लिखा है वह निश्चय ही काबिलेतारीफ है।

  7. Geeta kumari

    थैंक यू सर,आपने इसे समझा कि ये एक हास्य रचना है।मैने एक छोटी सी कोशिश की थी हास्य रचना के लिए किंतु मुझे बहुत मायूसी हुई , किसी ने भी इसे हास्य के रूप में नहीं अपनाया।मुझे लगा मेरा प्रयास विफल गया।
    कुछ ने तो मुझे सीख तक दे डाली।अब ख़ुशी हो रही है कि आगे भी हास्य के लिए प्रयास कर सकती हूं। मैं तो माहौल को थोड़ा हल्का,फुल्का करना चाहती थीं बस।……
    ……
    आपकी समीक्षा के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।मेरी कविता के भावों को समझने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद एवम् आभार 🙏🙏

  8. Devi Kamla

    बहुत खूब, बहुत सुंदर

    1. Geeta kumari

      आपका बहुत बहुत धन्यवाद कमला जी 🙏

  9. Indu Pandey

    सीखप्रद अभिव्यक्ति

    1. Geeta kumari

      Thank you ji

Leave a Reply

New Report

Close