मत बांधों मेरी नाव को….

कहाँ गई वो दानवीर कर्ण की संतानें ???
*****************************
____________________________
मत बाँधो मेरी नाव को
तैरने दो
इसे पीर के विशाल सागर में
भर गया है जो
इन दिनों पीड़ितों की
दयनीय दशा देखकर
चौराहों पर अध कटे हाँथों से
भीख मांगते लोगों को देखकर
नहीं निगाह करते
बगल से गुज़र जाते हैं
जो देखते भी हैं
हँस के चले जाते हैं
कहाँ गई वो दानवीर कर्ण की संतानें?
कहाँ गई वो संवेदनाएँ?
क्या ये संवेदनाएँ सिर्फ
कवि की कविताओं तक ही सीमित हैं
या हकीकत की जमीन पर भी है
उनका कुछ वजूद…!!!

Comments

2 responses to “मत बांधों मेरी नाव को….”

  1. उच्चकोटि की रचना

    1. बहुत-बहुत आभार

Leave a Reply

New Report

Close