महत्व

लड़की है तो क्या हुआ
हम भी लिख पढ़ ले अगर
दुनिया के दरवाजे खुलेंगे
मिलेगी हमको भी डगर
विद्या में है ताकत कितनी
बात समझ में आ गई
दुनिया के हर क्षेत्र में नारी
आसमान सी छा गई
पढ़ लिख कर हम उन्हें बताएं
जो अब तक हैं अंधियारे में
ज्ञान का दीप जला कर मन में
अब आ जाओ उजियारे में
खुद को समझो खुद को जानो
कल कि शायद हस्ती हो तुम
ना पढती ना लिखती तो
दुनिया में रह जाती गुम
खुल गई है आंखें अपनी
पढ़ लिख कर हम बने महान
ऐसा काम करें जग में की
याद करें हमें हिंदुस्तान।
वीरेंद्र सेन प्रयागराज

Comments

6 responses to “महत्व”

  1. Geeta kumari

    लड़कियों को पढ़ाई का महत्व समझाती हुई बहुत सुंदर और प्रेरक रचना

  2. नारियों के सम्मान में
    तथा शिक्षा के प्रति
    सचेत करती रचना

    1. Virendra sen Avatar

      धन्यवाद आपका

Leave a Reply

New Report

Close