Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

मृत टहनियाँ

By Archana Verma Posted on May 15, 2020June 1, 2020 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

वो टहनियाँ जो हरे भरे पेड़ों

से लगे हो कर भी

सूखी रह जाती है

जिनपे न बौर आती है

न पात आती है

आज उन

मृत टहनियों को

उस पेड़ से

अलग कर दिया मैंने…

हरे पेड़ से लिपटे हो कर भी

वो सूखे जा रही थी

और इसी कुंठा में

उस पेड़ को ही

कीट बन खाए

जा रही थी

वो पेड़ जो उस टहनी को

जीवत रखने में

अपना अस्तित्व खोये

जा रहा था

ऊपर से खुश दिखता था

पर अन्दर उसे कुछ

होए जा रहा था

टहनी उस पेड़ की मनोदशा

को कभी समझ न पायी

अपनी चिंता में ही जीती रही

खुद कभी पेड़ के

काम न आ पाई

पेड़ कद में बड़ा होकर भी

स्वभाव से झुका रहता था

टहनी को नया जीवन

देने का निरंतर

प्रयास करता रहता था

एक दिन पेड़ अपनी जडें

देख घबरा गया

तब उसे ये मालूम चला के

उसका कोई अपना ही

उसे कीट बन के

खा गया

उसे टहनी के किये पे

भरोसा न हुआ

उसने झट पूछा टहनी से

पर टहनी को

ज़रा भी शर्म का

एहसास न हुआ

वो अपने सूखने का

दायित्व पेड़ पर

ठहरा रही थी

चोरी कर के भी

सीनाजोरी किये जा रही थी

पेड़ को घाव गहरा लगा था

जिस से वो छटपटा रहा था

स्वभाववश

टहनी को माफ़ कर

उसे फिर एक परिवार मानने

का मन बना रहा था

मुझसे ये देखा न गया

मैंने झट पेड़ को

ये बात समझाई

की टहनी कभी तुम्हारी

उदारता समझ न पाई

और अपनी चतुराई

के चलते खुद अपने

पैरों पर कुल्हाड़ी

मार आयी

बहुत अच्छा होता है

ऐसी टहनियों को

वख्त रहते छांटते रहना

फिर कभी मृत टहनियों

को जीवन देने की लालसा

में दर्द मोल न लेना

मेरी ये बात सुन पेड़

थोडा संभल गया

कुछ मुरझाया था

ज़रूर पर

ये सबक उसके दीमाग

में हमेशा के लिए

घर कर गया

उसकी हामी ले कर

पेड़ को

उन मृत टहनियों से

मुक्त कर दिया मैंने…

आज उन मृत टहनियों को

पेड़ से अलग कर

दिया मैंने ….

अर्चना की रचना “सिर्फ लफ्ज़ नहीं एहसास”

संपादक की पसंद
Archana
Archana Verma

7 Comments

  1. Abhishek Abhishek kumar says:
    May 15, 2020 at 4:01 pm

    Good

    Log in to Reply
  2. Pragya Pragya says:
    May 15, 2020 at 4:04 pm

    👌👌

    Log in to Reply
  3. महेश गुप्ता जौनपुरी says:
    May 15, 2020 at 4:08 pm

    वाह बहुत सुंदर

    Log in to Reply
  4. Pt, vinay shastri 'vinaychand' Pt, vinay shastri 'vinaychand' says:
    May 15, 2020 at 8:34 pm

    Nice

    Log in to Reply
  5. Dhruv Dhruv kumar says:
    May 16, 2020 at 4:21 pm

    Nyc

    Log in to Reply
  6. महेश गुप्ता जौनपुरी says:
    May 16, 2020 at 6:15 pm

    वाह बहुत सुंदर रचना

    Log in to Reply
  7. Anu Anu Somayajula says:
    May 17, 2020 at 3:52 pm

    सुंदर अभिव्यक्ति

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .