सांप!
मारना नहीं चाहिए था
ये वाला
वो बता रहे हैं
ये पानी वाला सांप था
जानता था
कितने सांप, मगरमच्छ
और है उस तालाब में
उसे रखना चाहिए था
एक वीआईपी वाले बिल में
बाकी सांपों की तरह
रोज पिलाते दूध
वो भी बताता बाकी
पालतू सांपों की तरह
उन तालाबों के राज
जहां पल रहे हैं
ना जाने और कितने
मगरमच्छ और सांप
नहीं तो कभी काम आता
डंसवाने के
फिर सपेरों को…
~ राजू पाण्डेयसांप
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.