विश्वसनीयता
***************
आज डायरी के
अथाह पन्ने पलटने के बाद
मिला मुझे एक
ऐसा शब्द जिसके
मायने ढूंढने, समझने और समझाने में
जमाने गुजर गये
विश्वसनीयता’
क्या है ?? किसमें है ?? किस पर है ??
किसको है ??
इन चार सवालों के जवाब
ढूंढने के लिए अनगिनत
वेब पेज पलट डाले
पर उसका जवाब तो हमें
अपने रिश्ते में मिला
जो सालों पहले टूट चुका था !!
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.