शहीदों की पावन कहानी

गोरखा राइफल के जांबाज कैप्टन
एम० के ० पांडे ने दुश्मन को घेरा
वो बटालिक की दुर्गम पहाड़ी
उस पहाड़ी से दुश्मन खदेडा।
लग चुकी थी उन्हें गोलियाँ,
फिर भी दुश्मन का बंकर उड़ाया,
बन गए वे बटालिक के हीरो
देश के नाम जीवन चढ़ाया।
दूसरे थे परमवीर संजय
उनकी राइफल ने जलवा दिखाया,
कारगिल के फ्लैट टॉप में
मार कर दुश्मनों को भगाया ।
आज दोनों परमवीर को
हिन्द की और से है सलामी
याद करती रहेगी धारा यह
उन शहीदों की पावन कहानी।

Comments

6 responses to “शहीदों की पावन कहानी”

  1. Geeta kumari

    वीर शहीदों के नाम ले कर उनकी शौर्य गाथा का यथार्थ चित्रण किया है…..वीर रस से ओत प्रोत बहुत सुंदर रचना।

    1. आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ

  2. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    सुन्दर भाव। ऐतिहासिक ओजपूरर्ण प्रस्तुति। प्रेरक प्रसंग।

    1. Satish Pandey

      हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ पंडित जी

  3. वीर शहीदों के बारे में जानकारी देती हुई बहुत ही सुंदर रचना जो ह्रदय को अधीर कर रही है तथा आनंद भी दे रही है शिक्षा भी दे रही है कवि की देशभक्ति को प्रकट करती हुई बहुत ही उम्दा रचना

    1. Satish Pandey

      Thanks

Leave a Reply

New Report

Close