शायर

शायर
🌺——🌺

शब्दों के तीरों से भरे तरकश सा
व्यवहार करते हैं…
शायर भी क्या खूब यार करते हैं।

एक एक तीर से घायल हजार करते हैं,
अपने टूटे दिल के टुकड़े समेटकर,
जख्मों की स्याही में डुबो कर,
रचनाएं तैयार करते हैं।

शायर भी क्या खूब प्यार करते हैं।

एक एक नग्म,एक एक गज़ल में
कहीं ना कहीं उन टुकड़ों को
खूबसूरती से छुपा,
अपने दिल को तार-तार करते हैं।

शायद भी क्या खूब यार करते हैं।

दूर चलते किसी दिये से
तेल और काजल चुरा,
स्याही तैयार करते हैं।

फिर अपने शब्दों की बेचैनी
कागज पर उतार
सुकून इख्तियार करते हैं।

शायर भी क्या खूब वार करते हैं।

पूरी जिंदगी का हिसाब किताब कर
उस बला को किसी ना किसी बहाने याद
बार-बार करते है,
अपने आक्रोश, उन्माद,प्रेम को
रचनाओं में दफना कर फरियाद करते हैं।

शायरी भी क्या खूब यार करते हैं।

दिल के टुकड़े हजार करते हैं,
राहत और बेचैनियों का व्यापार करते हैं
मील का पत्थर बन जाए
ऐसी रचनाओं को तैयार करते हैं।

शायर भी क्या खूब यार करते हैं।

मेरा प्रणाम ऐसे सभी शायरों को
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
निमिषा सिंघल

Related Articles

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

Responses

+

New Report

Close