समय कठिन आये जब

समय कठिन आये जब
तब भी खोजो अवसर,
हार मानो नहीं तुम
करो संघर्ष डटकर।
लहू को धमनियों में
बहा दो खूब मथकर,
जब तलक पा न जाओ
कहीं बैठो न थककर।
परीक्षा ले रहा है आपकी
आज ईश्वर,
हीन है भाग्य कह मन
बैठ जाता है अक्सर ।
मगर मत हीन बनना
जरा उत्साह रखना,
रखे उत्साह जो मन
वही पाता है अक्सर।

Comments

6 responses to “समय कठिन आये जब”

  1. संघर्ष का महत्व बताती हुई अति उत्तम रचना, लाजवाब लेखन

    1. बहुत बहुत धन्यवाद

  2. Praduman Amit

    सुंदर रचना

    1. बहुत धन्यवाद

Leave a Reply

New Report

Close