तेरी दुआओं का असर है,
वरना मैं तो मरने वाला था।
एक हादसा जो टल गया,
सर से जो गुजरने वाला था।
जिंदा तो हूं पर हाथ नहीं है,
वरना मांग तेरी भरने वाला था।
आवाज तुमने भी दिया नहीं,
वरना मैं तो ठहरने वाला था।
ख़ैर, जहां भी रहो खुश रहो,
जिंदगी नाम तेरे करने वाला था।
देवेश साखरे ‘देव’
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.