*****हैप्पी होली

*****हैप्पी होली,
आप सभी को हैप्पी होली
स्नेह बरसता रहे यूॅं ही,
रहे सदा ही मीठी बोली
आप सभी को हैप्पी होली
प्रार्थना है प्रभु से यह मेरी,
रहे सभी दुखों से दूर
तन स्वस्थ और मन सुखी हो,
खुशियाँ हों जीवन में भरपूर
बिछुडों को उनका प्यार मिले,
बेरोजगारों को रोजगार मिले
घर-घर में खुशियाॅं बिखरी हों,
बने प्रेम की रंगोली l
लगे प्रीत का गुलाल सभी को,
घर-घर में उल्लास की रोली,
आप सभी को हैप्पी होली॥
_____✍ गीता

Comments

12 responses to “*****हैप्पी होली”

  1. होली बहुत बहुत बधाई। सुंदर कविता

    1. Geeta kumari

      धन्यवाद पीयूष जी आपको भी होली की बहुत-बहुत बधाई

  2. बहुत खूब,

    1. Geeta kumari

      बहुत-बहुत आभार सर🙏

    1. Geeta kumari

      Thank you sir happy Holi

  3. आप सभी को हैप्पी होली
    स्नेह बरसता रहे यूॅं ही,
    रहे सदा ही मीठी बोली
    आप सभी को हैप्पी होली
    —– होली पर कवि गीता जी की बहुत सुन्दर प्रस्तुति। वाह

    1. Geeta kumari

      उत्साहवर्धक समीक्षा के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सतीश जी हार्दिक आभार सर

  4. बहुत ही रोमांचक लेखन होली पर बहुत ही सुंदर रचना

    1. Geeta kumari

      thank you

  5. This comment is currently unavailable

    1. Geeta kumari

      thank you n same to you

Leave a Reply

New Report

Close