♥️♥️वो माँ होती है ♥️♥️

♥️♥️mother’s day special♥️♥️

जो नज़रो से परख ले
वो माँ होती है ।
दर्द को दिल में जो रख ले
वो माँ होती है ।

कर कोई काम तू बुरा
खुदा से चाहे हो छुपा
जो तेरा चेहरा भांप ले
वो माँ होती है ।

जो तुझको जन्म दे
तेरे मुख को चूम ले
हो तू कष्ट में तो रोती है
वो माँ होती है ।

जो कष्ट तेरे छीन ले
चुभते काँटे बीन ले
तुझपे प्यार वार दे
वो मां होती है ।

जब कभी तू उदास हो
भले कोई ना पास हो
जो सदैव साथ दे
वो मां होती ।

Comments

6 responses to “♥️♥️वो माँ होती है ♥️♥️”

  1. अति सुन्दर रचना भावपूर्ण

    1. आपका आभार 🙏🙏🙏

  2. वाह ,बहुत खूब। मां सब समझ लेती है।

Leave a Reply

New Report

Close