Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

शहीदी

By Pankaj Garg Posted on March 21, 2017October 1, 2020 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

कुछ मेरी औकात नहीं , कि तुझ पर कलाम चलाऊं मैं

कुर्बानी तेरी करे बयां , वो शब्द कहाँ से लाऊं मैं

नाम तेरा लेने से पहले पलकों को झपकाउं मैं

भूल गए जिन पन्नो को हर्फ़ों से आज सजाऊँ मैं

जब भारत माँ का आँचल लगा चीर-चीर होने

गोरे बसने आये जैसे नागिन आयी हो डसने

जब भारत का सूरज भी त्राहिमाम चीखा था

तब खटकड़ में एक सिंहनी की कोख से सूरज चमका था

भारत माँ बोली कि मैं गद्दारों पर शर्मिंदा हूँ

चीख पड़ा सरदार माँ अभी तलक मैं जिन्दा हूँ

अंग्रेजों को घाट घाट का पानी उसने पिला दिया

अंग्रेजी सत्ता का तख़्त-ओ -ताज पूरा हिला दिया

आजादी के हवन कुंड में वो तो अग्निचेतन था

अंग्रजों के सीने का तीरों के जैसे भेदन था

तुझे गले लगा कर तो वो फांसी भी रोई होगी

झूलते देख लाडला फांसी, धरती की चुनर धानी रोई होगी

रोया होगा इंकलाब का भी वो बासंती चोला

चूमा जब फांसी को तूने अम्बर भी होगा डोला

तड़प गयी होंगी लहरे सागर भी रोया होगा

फांसी वाले आँगन का पत्थर पत्थर रोया होगा

दूर कही अम्बर में तारा भी टूटा होगा

आँखों में जब तेरी खून का लावा फूटा होगा

तूने आजादी के मंदिर की बुनियाद खड़ी की थी

इंकलाब की बलीदेवी पर अपनी शाख बड़ी की थी

तेरी कुर्बानी का अब ये क्या अहसान चुकाएंगे

गांधीजी के बन्दर है बस कुर्सी कुर्सी चिल्लायेंगे

याद तूम्हे नवम्बर 14 , नहीं भूले 2 अक्टूबर को

30 जनवरी याद रही , पर भूले भारत के बेटों को

23 मार्च को याद जरा उन शहीदों को भी कर लो

आँखों में भर लो पानी और सीने से चिंगारी उगलो ।।

तेरी पूजा में तो बस मैं इतना ही कह सकता हूँ

तेरी छोटी आयु को सदियों से लंबी कह सकता हूँ

शत शत बार नमन है तुझको तेरी जवानी को

बार बार दोहरायेगा इतिहास तेरी कहानी को ।।

 

अहिंसा पर कवितागांधी जयंती पर पोयमदो अक्टूबर पर कविताबापू पर कवितासैनिक पर कविता
Pankaj Garg

8 Comments

  1. JYOTI BHARTI says:
    March 21, 2017 at 8:25 am

    ,???
    Bahutt umda

    Log in to Reply
    1. Pankaj Garg says:
      March 21, 2017 at 9:00 am

      Thanxxx

      Log in to Reply
  2. Nitesh Chaurasia says:
    March 21, 2017 at 11:23 am

    lajwab

    Log in to Reply
    1. Pankaj Garg says:
      March 21, 2017 at 11:37 am

      Thanxxx

      Log in to Reply
  3. Sridhar says:
    March 21, 2017 at 6:10 pm

    umdaa

    Log in to Reply
    1. Pankaj Garg says:
      March 21, 2017 at 6:48 pm

      Thanxx

      Log in to Reply
  4. राम राम नरेशपुरवाला says:
    September 12, 2019 at 3:31 pm

    Good

    Log in to Reply
  5. Abhishek Abhishek kumar says:
    November 26, 2019 at 2:54 am

    Jai ho

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .