कविता- शास्त्री गांधी से सीख लो |

कविता- शास्त्री गांधी से सीख लो |
लड़ा जाता कैसे जंगे आजादी गांधी से सीख लो |
सत्य अहिंसा की कैसी आजादी गांधी से सीख लो |
छोड़ धन दौलत रूप संत का बना लिया उसने |
कैसे हो बुलंद हौसला सबका गांधी से सीख लो |
साबरमती का संत कपड़ा सूत चरखा चलाया |
राम रहीम एक है गाया कैसे गांधी से सीख लो |
जाड़ा धूप गरमी सब पहन धोती सहता रहा |
लड़ा कैसे अंग्रेज़ो एक संत गांधी से सीख लो |
अवतरित हुये आज सादगी के प्रतीक शास्त्री |
थर्राया दुशमनों घर घुस कैसे शास्त्री से सीख लो |
हुई अचानक मौत शास्त्री देश बड़ा मर्माहत हुआ|
खड़ा पंक्ति पुत्र फार्म भरा शास्त्री से सीख लो |
रह प्रधान मंत्री शास्त्री ने पद न दुर्पयोग किया |
गुजारा तंख्वाह पर कैसे सब शास्त्री से सीख लो |
गांधी शास्त्री भारत के गौरव संत महापुरुष हुये |
बढ़ाया कैसे भाल भारत गांधी शास्त्री से सीख लो |
श्याम कुँवर भारती (राजभर)
कवि /लेखक /गीतकार /समाजसेवी
बोकारो झारखंड मोब -9955509286

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

जंगे आज़ादी (आजादी की ७०वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर राष्ट्र को समर्पित)

वर्ष सैकड़ों बीत गये, आज़ादी हमको मिली नहीं लाखों शहीद कुर्बान हुए, आज़ादी हमको मिली नहीं भारत जननी स्वर्ण भूमि पर, बर्बर अत्याचार हुये माता…

कोरोनवायरस -२०१९” -२

कोरोनवायरस -२०१९” -२ —————————- कोरोनावायरस एक संक्रामक बीमारी है| इसके इलाज की खोज में अभी संपूर्ण देश के वैज्ञानिक खोज में लगे हैं | बीमारी…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

Responses

  1. लड़ा जाता कैसे जंगे आजादी गांधी से सीख लो |
    सत्य अहिंसा की कैसी आजादी गांधी से सीख लो |
    वाह सर, आपकी लेखनी से प्रस्फुटित हुई इस बेहतरीन रचना के लिए आपकी जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। वाह, उच्चस्तरीय भाव

  2. बापू गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के कार्यों को बहुत ही सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया गया है । बहुत ही शानदार रचना और अतिसुंदर भाव ,काबिले तारीफ़ रचना ।

+

New Report

Close