कोरोना तुझको जाना होगा!

ये कोरोना कहां से आया? इसने हमको खुब सताया।
कहीं भी आना जाना छुडवाया, बाहर का पीना-खाना छुडवाया।

यार – दोस्त सब हुए पराये, किसको कितना फोन लगाये ?
अकेले – अकेले बर्थडे मनाये, टीवी से कितना दिल बहलाए ?

स्कूल ग्राउण्ड की याद सताये,
नानी का आँगन हमें बुलाये।

अब हम तुझसे नहीं डरेंगे, अब हम ये सब नहीं सहेंगें ।
कोरोना तुझको जाना होगा, खुशियों को अब आना होगा ।

मास्क हम लगाएंगे, सोशल डिसटेंसिंग निभाएंगे।
वैक्सीन लगवाकर, भारत को कोरोना मुक्त बनायेंगे।

Comments

7 responses to “कोरोना तुझको जाना होगा!”

  1. बहुत सुंदर प्रस्तुति

    1. Tarun Bhatnagar Avatar
      Tarun Bhatnagar

      हार्दिक आभार

  2. अतिसुंदर रचना 

    1. Tarun Bhatnagar Avatar
      Tarun Bhatnagar

      धन्यवाद

  3. Praduman Amit

    संसार में हर चीज़ के अंत होना निश्चित है।

    1. शिक्षाप्रदकविता

      1. Tarun Avatar

        हार्दिक धन्यवाद। 

Leave a Reply

New Report

Close