देशभक्ति

ये कविता मैने खुद को एक बार बचपन मे रख के,जवानी मे रख के और एक बार खुद को आखिरी सफर मे रह कर महसुस करते हुवे लिखा है,कि हमारे सैनिक भाई क्या सोचते है और ये गंदी सियासत क्या सोचती है, मै आशा करुंगा कि ये आपको पसंद आयेगी,

(देशभक्ति के सफ़र मे)

बन के बादल तीन रंगो मे निखर आउंगा,
एक न्नहा सा देशभक्त हो उभर आउंगा,

इस छोटे बदन को वतन से प्रेम है,
इस न्नहे कलम को वतन से प्रेम है,
जिसे ओढ के मै फक्र से मर जाऊ,
तिरंगे सा हर एक कफ़न से प्रेम है,

ऐसा नही कि मौत आने पे डर जाऊंगा,
बन के बादल•••••••••••••••••••••••

घर के चौखट को अब लांघ के आया हु,
आसु माँ के आचल मे बाँध के आया हु,
ना दर्द है,न मोह है, न चाह है न शिकवा,
बस दुश्मन को निशाने पे साध के आया हु

मौत के बाद शान से तिरंगे मे घर जाऊंगा
बन के बादल ••••••••••••••••••••••••••••••

मौत सामने है फिर भी एक काम चाहता हु,
दोस्त फिर से पुराना हिन्दुस्तान चाहता हु,
ये सियासत ,ये भेदभाव सब भूल जाओ,
आखिरी सफ़र मे यही मुकाम चाहता हु,

तिरंगे मे अपने रक्त से एक रंग भर जाऊंगा,
बन के बादल ••••••••••••••••••••••

विशाल सिंह बागी
9935676685

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

एक शहीद का खत

एक शहीद का खत….. ‘माॅ मेरे खत को तू पहले आॅखों से लगा लेना चूमना होठों से इसे फिर आॅचल में छिपा लेना।’ कि….. बेटा…

Responses

New Report

Close