आज कारगिल विजय दिवस है

आज कारगिल विजय दिवस है
नमन करें उन वीरों को,
जिनके अदम्य शौर्य साहस से
जीत मिली भारत माँ को.
छलनी कर दुश्मन का सीना
भारत मां का मान बढ़ाया,
देश के गौरव की रक्षा को
निज सीने का लहू चढ़ाया.
बलिदानी वीरों ने
हँसते-हँसते शीश चढ़ाये थे,
हम सब की रक्षा की खातिर
अपने शीश चढ़ाये थे.
उन वीरों को कवि की कविता
आज सलामी देती है,
नमन शहादत को करती है
आज सलामी देती है.
आज कारगिल विजय दिवस है
नमन करें उन वीरों को,
जिनके अदम्य शौर्य साहस से
जीत मिली भारत माँ को.
—– डॉ. सतीश पाण्डेय, चम्पावत

Comments

10 responses to “आज कारगिल विजय दिवस है”

  1. Geeta kumari

    हाथ जोड़कर नमन है उनको
    जिन्हे देश, जान से प्यारा है🙏🇮🇳

    1. Satish Pandey

      धन्यवाद

    1. Satish Pandey

      धन्यवाद जी

  2. MS Lohaghat

    वाह वाह, शहीदों को नमन

    1. Satish Pandey

      Thanks

  3. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    देश की रक्षा में
    जो वीर बलिदान हो गए।
    पहली आरती उनकी
    वो तो भगवान हो गए।। अतिसुंदर भाव।।

    1. Satish Pandey

      sadar dhanyvaad ji

  4. मैं नमन करता हूं साथी सभी देश भक्ति करें क्योंकि कारगिल दिवस अपने आप में स्वतंत्रता दिवस है

    1. Satish Pandey

      Thanks

Leave a Reply

New Report

Close