हिंदुस्तान की रक्षा करना
कर्तव्य है हिंदुस्तानी का
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
है एक ही दरिया पानी का ।
जब-जब है हिंसा की कटार से
किसी धर्म का रक्त बहेगा
रक्त बहा है किस धर्म का बोलो
फिर ना तुमसे कोई कहेगा ।
इंसानियत को भूलकर जो
भारत को बर्बाद करेंगे
आज के हम दीवाने उन्हें
फिर कभी ना माफ करेंगे ।
15 अगस्त के दिन शपथ लो
भारत को चमकाने का
इस राष्ट्र को एक फूल समझकर
वादा करो महकाने का ।
कुछ तो डरो भगवान से तुम
छोड़ दो रास्ता मनमानी का
कुछ तो बदला देश को दो
इंदिरा की कुर्बानी का।
वीरेंद्र सेन प्रयागराज
कर्तव्य
Comments
15 responses to “कर्तव्य”
-
हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई है एक ही दरिया पानी का..सुंदर पंक्ति व रचना
-

बहुत बहुत धन्यवाद
-
-

अच्छा प्रयास
-

धन्यवाद
-
-

sundar
-

धन्यवाद
-
-
Good
-

Thanks
-
-

Nice
-

Thanks
-
-

Thanks
-
जय हिंद
-

आभार
-
-

Nice
-

Thanks
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.