*धनतेरस की बधाई*

धनतेरस का पर्व है,
सजे हुए बाज़ार,
घर में अपने लाओ
आज नए-नए उपहार
दीपों से सजे हुए हैं,
सबके आज सदन
आपस में गले मिलें,
स्वच्छ करें निज मन
सरस्वती के साथ पूजें,
लक्ष्मी और गणेश
मेधा संग धन आएगा,
तो सुधरेगा परिवेश
मद में मत हो जाना,
मनु, पाकर धन अपार
धन के संग मिले सदा ही,
बुद्धि का उपहार
चांदी की पालकी में,
मां लक्ष्मी आईं
आपको परिवार सहित,
धनतेरस की बधाई..

*****✍️गीता

Comments

13 responses to “*धनतेरस की बधाई*”

    1. बहुत बहुत धन्यवाद चंद्रा जी

  1. Satish Pandey

    धनतेरस पर बहुत ही सुंदर रचना। आपको भी धनतेरस और दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

    1. बहुत बहुत धन्यवाद सतीश जी । आपको भी धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

  2. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    धनतेरस में सोना चांदी
    लेना नव नव गहना।
    नरायण कल्याण करे
    लक्ष्मी बसे नित अंगना।।
    धनतेरस की अकूत बधाई
    ले लो मेरी बहना।
    अतिसुंदर भाव अतिसुंदर रचना ।।

    1. वाह, भाई जी सादर धन्यवाद आपका स्नेहिल आशीर्वाद यूं ही बना रहे । सादर प्रणाम 🙏

    2. धनतेरस और दीपावली की बहुत बहुत शभकामनाएं

  3. सुंदर शब्दावली एवं भाव के साथ रचना त्योहार की तरह उत्तम है

    1. सुन्दर टिप्पणी हेतु हार्दिक धन्यवाद प्रज्ञा जी

      1. धनतेरस और दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं

    1. Geeta kumari

      Thank you very much Anu ji.

Leave a Reply

New Report

Close