Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

प्रकृति और पर्यावरण

By Prakash Khowal Posted on May 27, 2020June 6, 2020 Category :
  • काव्य प्रतियोगिता

प्रकृति और पर्यावरण

मानव आज हो रहा है, आज स्वार्थ प्रधान
प्रकृति और पर्यावरण का, नहीं है किसी को ध्यान
प्रकृति ही देती है सबको, सुरक्षा और जीवन दान
उसकी कृपा से ही, चहकता है सारा जहां
जल, वायु, सूर्य, अग्नि व भूमि है बड़े महान
जो देते हैं प्रतिदिन, सृष्टि को नया जीवन दान

बरसात आती है समय पर, भर जाती है भंडार
अन्न फल-फूल कंद, यह सब दे जाती है उपहार
नदी, सरोवर व बाग, नव जीवन के है आधार
जो मानव जाति पर , सदा करते हैं उपकार
वर्षा के बादल देख , होती है खुशी अपार
सबको देती तृप्ति , नित वर्षा अपरम्पार

भारत में ऋतु चक्र से ही, रहती हैं हर आस
कृषि पर ही निर्भर है, सबका आर्थिक विकास
जीवन को रोज सजाते हैं, धरती और आकाश
इससे ही रहा है , सबका उनसे रिश्ता खास
धरती देती है, सबको सुख-सुविधा और आवास
इससे जन-जन को है, उस पर अटूट विश्वास

नदी सरोवर मानव मन, खेत और खलिहान
प्रकृति से ही मिलता है, सदा मनमाना वरदान
प्रकृति और पर्यावरण का है, सदियों से एहसान
प्रकृति की रक्षा करें, इस कर्त्तव्य को लो तुम ठान
पेड़-पौधे लगाकर फिर से, महकाएं सारा हिंदुस्तान
“प्रकृति और पर्यावरण” , ही है सच में भगवान।

रचयिता- प्रकाश कुमार खोवाल (अध्यापक) जिला-सीकर (राजस्थान)

पर्यावरण पर कविताप्रकृति पर कवितासंपादक की पसंद
Prakash Khowal

4 Comments

  1. Pragya Pragya says:
    May 27, 2020 at 7:43 pm

    👌

    Log in to Reply
  2. Abhishek Abhishek kumar says:
    May 27, 2020 at 8:17 pm

    👏👏

    Log in to Reply
  3. Pt, vinay shastri 'vinaychand' Pt, vinay shastri 'vinaychand' says:
    May 27, 2020 at 8:43 pm

    Nice

    Log in to Reply
  4. महेश गुप्ता जौनपुरी says:
    May 27, 2020 at 9:21 pm

    वाह

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .