प्रेम- पिपासु

आज कुछ बदला- बदला मिज़ाज है
दिल भी बेताब है
——————–
सिसकियाँ भी खामोश हैं
लफ्जों में मिठास है
———————-
गूंजती जा रही है
गलियों में शहनाई
——‐‐‐————–
बींद के इन्तज़ार में
बीती जा रही है स्वर्ण रात्रि
———————–
गेसुओं की घनी छाँव के तले बैठी
मेरी ख्वाइशों भरी एक शाम है
———————–
उनकी आहटों पर फिर फिसला
मेरी तमन्नाओं का हार है
————————
खिसक रहे थे जो सपनें
आज हाँथ में आया वही लम्हात है
————————-
प्रेम-पिपासु हूँ जी भर के
पिला दे साकी
————————–
टपक रही जो तेरे
लब से बादा(शराब)है ।

Comments

6 responses to “प्रेम- पिपासु”

  1. सुंदर अभिव्यक्ति

  2. बहुत ही उम्दा

Leave a Reply

New Report

Close