बहुत प्यारा था वह जहान

बहुत प्यारा था वह जहान
लोग जहां मिलजुल कर करते थे काम
जब कोई बगल से गुजरता
कहता जाता भैया राम राम।
जहां लोग एक दूसरे का दर्द बांटते हो
जहां बुजुर्गों की बातें बेटे न काटते हो
जहां मांयें बेटों के लिए दुआएं मांगती हो
जहां दोस्ती की हो एक अलग पहचान ।
बहुत प्यारा था वह जहान
दुश्मनी के लिए जहां कोई जगह नहीं थी
अपनों में दरार की भी कोई वजह नहीं थी
जहां भूख से नहीं जाती थी किसी की जान
जहां नारी की भी थी एक अलग पहचान ।
बहुत प्यारा था वह जहान
लोग जहां मिलजुल कर करते थे काम
जब कोई बगल से गुजरता
कहता जाता भैया राम राम भैया राम राम।
वीरेंद्र सेन प्रयागराज

Comments

11 responses to “बहुत प्यारा था वह जहान”

  1. Geeta kumari

    बेहतरीन प्रस्तुति, लाजवाब

    1. Virendra sen Avatar
      Virendra sen

      आभार

  2. अतिसुन्दर

    1. Virendra sen Avatar
      Virendra sen

      धन्यवाद

  3. बहुत बढ़िया

    1. Virendra sen Avatar
      Virendra sen

      आभार

  4. मोहन सिंह मानुष Avatar
    मोहन सिंह मानुष

    बहुत सुंदर प्रस्तुति

    1. Virendra sen Avatar
      Virendra sen

      धन्यवाद

  5. सुंदर अभिव्यक्ति

    1. Virendra sen Avatar
      Virendra sen

      धन्यवाद

Leave a Reply

New Report

Close