शिक्षा पर हो सबका अधिकार

शिक्षा सबके लिए जरूरी,
शिक्षा बिन ज़िन्दगी अधूरी।
शिक्षा से ही है सम्मान,
शिक्षित की एक पृथक पहचान।
शिक्षा समृद्धि की कुंजी है,
शिक्षा से मिलें संस्कार।
शिक्षा मानवता का धर्म सिखाए,
शिक्षा से हो आचरण में निखार।
शिक्षा उज्जवल भविष्य का साधन है,
शिक्षा पर हो सबका अधिकार।।
_____✍️गीता

Comments

12 responses to “शिक्षा पर हो सबका अधिकार”

  1. कवि गीता जी आपकी लेखनी बहुत स्तरीय गति से आगे बढ़ी है। इस लेखनी में सरलता है प्रवाह है और भाव पाठक के लिए सहज ग्राह्य हैं।

    1. Geeta kumari

      इस सुंदर समीक्षा हेतु धन्यवाद शब्द कम पड़ रहे हैं सर…. शानदार समीक्षा हेतु हार्दिक आभार

  2. Rajeev Ranjan Avatar
    Rajeev Ranjan

    शिक्षा की अनिवार्यता दर्शाता महत्त्व पूर्ण मनमोहक रचना।

    1. Geeta kumari

      समीक्षा हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद राजीव जी

  3. बहुत खूब, अति उत्तम

    1. प्रोतसाहन के लिए धन्यवाद पीयूष जी

  4. वाह अति सुंदर

    1. Geeta kumari

      बहुत-बहुत धन्यवाद सर

  5. शिक्षा का महत्व बताते हुए सरल भाषा में लिखी रचना
    बहुत खूब

    1. समीक्षा हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर

  6. सत्य वचन
    अति उत्तम

Leave a Reply

New Report

Close