सबकुछ ये सरकार खा गई

राशन   भाषण  का  आश्वासन  देकर कर  बेगार  खा गई।
रोजी रोटी लक्कड़ झक्कड़ खप्पड़ सब सरकार खा गई।
 
देश   हमारा   है    खतरे   में,   कह    जंजीर    लगाती   है।
बचे   हुए   थे  अब तक जितने, हौले से अधिकार खा गई।

खो खो  के घर  बार जब अपना , जनता  जोर  लगाती है।
सब्ज बाग से  सपने देकर , सबके  घर  परिवार  खा गई।

सब्ज  बाग  के  सपने    की   भी,  बात  नहीं  पूछो   भैया।
कहती  बारिश बहुत हुई है, सेतु, सड़क, किवाड़  खा  गई।

खबर उसी की शहर उसी के दवा उसी की  जहर उसी  के,
जफ़र उसी की असर बसर भी करके सब लाचार खा गई।

कौन  झूठ से  लेवे   पंगा , हक    वाले   सब   मुश्किल में।
सच में झोल बहुत हैं प्यारे ,नुक्कड़ और बाजार खा गई।

देखो  धुल  बहुत शासन   में , हड्डी लक्कड़  भी ना छोड़े।
फाईलों   में  दीमक  छाई  सब  के सब  मक्कार खा गई। 

जाए थाने  कौन सी साहब, जनता रपट लिखाए तो क्या?
सच की कीमत बहुत बड़ी है, सच खबर अखबार खा गई।

हाकिम जो कुछ भी कहता है,तूम तो पूँछ हिलाओ भाई,
हश्र  हुआ क्या खुद्दारों का ,कैसे  सब  सरकार  खा  गई।

रोजी  रोटी  लक्कड़  झक्कड़ खप्पड़ सब सरकार खा गई।
सचमुच सब सरकार खा गईं,सचमुच सब सरकार खा गईं।

अजय अमिताभ सुमन

Comments

10 responses to “सबकुछ ये सरकार खा गई”

  1. बहुत सुंदर लिखा है सर

    1. आजकल के माहौल का बख़ूबी यथार्थ चित्रण प्रस्तुत किया है । सुन्दर अभिव्यक्ति

  2. Satish Pandey

    कवि अजय अमिताभ जी की इस कविता में वर्तमान राजनीतिक हालात का बखूबी चित्रण किया गया है। इसमें ज्वलंत समस्याओं का समावेश बहुत ही शिद्दत से हुआ है। कविता की पंक्तियाँ सीधे मन को छू रही हैं। समूची दृष्टि से देखा जाये तो यह सिस्टम पर प्रहार करती बेहतरीन कविता है।

    1. Ajay Amitabh Suman Avatar

      धन्यवाद आपका

  3. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    बहुत खूब

  4. बहुत सुंदर 👌👌👌

Leave a Reply

New Report

Close