सम्बन्ध

रिश्तों की डोर मे मजबूरियों का यह क्या सिला है,
अपनों के बीच यह कैसा नफ़रत का फूल खिला है

गुलिस्तां महकता था कभी जिनकी किलकारियों से,
खुश्बू बिखरती थी कभी बागीचे की फुलवारियों से
सींचता था जो प्यार से उसे बिखरा चमन मिला है,
रिश्तों की डोर मे मजबूरियों का यह क्या सिला है

सच्ची चाहतों के भंवर मे फंसी यह कैसी जिंदगी है,
इन पत्थर दिलो के लिए यह कैसी बंदिगी है
मुझको भी क्यों ना बनाया उनसे यह गिला है,
रिश्तों की डोर मे मजबूरियों का यह क्या सिला है

बढ़ते फासले दरमियान के कहाँ तक जायेंगे
दूर होकर भी एक दूजे को बहुत याद आयेंगे
देख कर दुनिया के दावों को ऊपर वाला भी हिला है,
रिश्तों की डोर मे मजबूरियों का यह क्या सिला है

अनसुलझे सवालों के साथ पहेली यह जीवन रेखा,
जवाबो को ढूंढ़ती मैंने अपनी ज़िन्दगी को देखा
दांव पर लगी ज़िंदगियों का यह क्या सिलसिला है,
रिश्तों की डोर मे मजबूरियों का यह क्या सिला है
अपनों के बीच यह कैसा नफ़रत का फूल खिला है

पंकज प्रिंस

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

ऐसा क्यों है

चारो दिशाओं में छाया इतना कुहा सा क्यों है यहाँ जर्रे जर्रे में बिखरा इतना धुआँ सा क्यों है शहर के चप्पे चप्पे पर तैनात…

Responses

New Report

Close