हम सिपाही है….. सिपाही ही रहेंगे…..

….हर तरफ़ एक शोर है…..हर तरफ़ एक ही बात,
मुल्क़ के लिए अपनी जान जो दे गए,
यथासंभव हमें देना हैं मिलकर उनके परिवार का साथ…..
जोड़ सकते है हम अगर एक लहर को तो
जोड़ेंगे दिन और चाहे रात,
वापिस तो नहीं ला सकते अपने शहीदों को
पर मिटा भी नहीं सकते उनके अपनो के दर्द भरे जज़्बात…..
हमारे लिए वो लड़े जिनके वो बैरी नहीं
टुकड़ों में बिखर गया अब उनका शरीर , बिखरे है वो कहीं कहीं,
मुल्क अपना है लोग अपने है पर ,
अपनापन बस वहीं निभाते हैं….
क्या कैंडल मार्च या स्टेटस पोस्ट करने से कुछ होगा
बॉर्डर के इस पार पुतले फूँक फूँक कर ,
असली आतंकवाद तो हम आप जग जाते है….
एक बेटे , भाई, पति, पिता की कमी को ,
क्या अब कोई पूरा कर पाएगा ?
फ़िर भी उस माँ – बाप का कलेजा देखो ,
हमारे एक बेटे की शहादत का बदला लेने,
हमारा दूसरा बेटा भी बॉर्डर पर उनसे लड़ जाएगा….
तुम्हारी शहादत का बदला लेने ,
क़ाश अब देश पूरा एक जुट हो जाए….
अच्छे दिन तभी अच्छे लगेंगे ,
जब एक रोती माँ के आँसू ,
वापिस खुशियों में बदल जाए
वापिस खुशियों में बदल जाएं…………

हम सिपाही है… सिपाही ही रहेंगे,
जिंदा हैं या शहीद हुए ,
अपने वतन की रक्षा हमेशा करेंगें……।।

जय हिंद जय भारत…….

Comments

16 responses to “हम सिपाही है….. सिपाही ही रहेंगे…..”

    1. Vaishali Goyal

      😊धन्यवाद

  1. Vaishali Goyal

    धन्यवाद😊

  2. Antima Goyal Avatar
    Antima Goyal

    nice one

  3. Vaishali Goyal

    सस्नेह धन्यवाद

  4. Anshita Sahu Avatar
    Anshita Sahu

    बहुत खूब

  5. Vasundra singh Avatar
    Vasundra singh

    nice

  6. Vaishali Goyal

    प्रेम सहित धन्यवाद 😊😊

  7. Dhruv kumar

    Nyc

  8. Vaishali Goyal

    धन्यवाद जी😊

  9. Satish Pandey

    सेना को सलाम

  10. बहुत ही उम्दा रचना

  11. Vaishali Goyal

    धन्यवाद 😊

  12. Vaishali Goyal

    कान्हा तूने फ़िर से माखन खाया……
    भगवान श्री कृष्ण की लीला
    इसे भी प्रशंसनीय बनायें😊

Leave a Reply

New Report

Close