हम स्कूल चलेंगे

शीर्षक:- ‘हम स्कूल चलेंगे’

हम स्कूल चलेंगे जहाँ हम खूब पढ़ेँगे,
सीखेंगे अच्छी बातें और पायेंगे ज्ञान,
पढ़ लिखकर हम बनेंगे अच्छे और महान,
हाँ, हम स्कूल चलेंगे जहाँ हम खूब पढ़ेंगे।
प्रार्थना सभा में मिल गाएंगे राष्ट्रीय गान,
सबको बतायेंगे कि है मेरा भारत देश महान,
हाँ, हम स्कूल चलेंगे जहाँ हम खूब पढ़ेंगे।
पढ़ेंगे हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत और विज्ञान,
पायेंगे गुरूजन से गणित का सारा ज्ञान,
हाँ, हम स्कूल चलेंगे जहाँ हम खूब पढ़ेंगे।
हम प्रेम और भाईचारे से रहना सीखेंगे,
भूल से भी आपस में न हम कभी लड़ेंगे,
हाँ, हम स्कूल चलेंगे जहाँ हम खूब पढ़ेंगे।
हाँ, हम स्कूल चलेंगे जहाँ हम खूब पढ़ेंगे।।

रचनाकार:-
अभिषेक शुक्ला (सहायक अध्यापक)
प्राथमिक विद्यालय लदपुरा
जिला- पीलीभीत
उत्तर प्रदेश

Comments

14 responses to “हम स्कूल चलेंगे”

  1. बहुत अच्छा सर
    विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तम रचना

  2. बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली

    सुन्दर रचना

  3. अभिषेक जी आप पढाते भी अच्छा हैं
    और सहित्यकार भी अच्छे हैं
    राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए तैयार हो जाइए

    1. Abhishek kumar

      थैंक्स

    1. Abhishek kumar

      🙏🙏

  4. बहुत सुंदर भाव

Leave a Reply

New Report

Close