हार हुई आज नारी की

हार हुई आज नारी की,
चढ़ी भेंट दुराचारी की
सारे-आम कत्ल कर गया,
ना आई उसे कुछ दया
बेहया घूम वो रहा है,
समाज क्यूं सो रहा है
मानवता मर रही है,
दानवता फली फूलती,
मानवता क्यूं डर रही है
ये भारत पर अभिशाप है,
होता निश-दिन यहां पाप है
जिस मुल्क में, कातिलों के खिलाफ
फांसी की सज़ा ना हो,
तो ये कैसा इंसाफ़
फ़िर क्यूं होगा इन्हें खौफ
कातिल घूम रहे बेख़ौफ़
कभी चार्ज-शीट दाखिल हुई,
कभी बयान गवाहों के
कभी कैसी लगी अर्जी,
कभी नासूर लगे अफवाहों के
फ़िर भी मासूम के घरवाले,
कई-कई वर्षों तक ,
राह तकें नतीजों की
कभी निर्भया कभी ,
कोई और बहन बेटी
क्यूं भेंट चढ़ी दुराचारी की..

*****✍️गीता

Comments

8 responses to “हार हुई आज नारी की”

  1. Geeta kumari

    आज दिन में बल्लभ गढ़, हरियाणा की निकिता तोमर की अपहरण की कोशिश की गई, कोशिश में नाकामयाब युवक ने सरे आम गोली मारकर निकिता की हत्या कर दी ।

    1. बहुत ही दुख की बात है।

  2. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    मार्मिक प्रस्तुति

    1. Geeta kumari

      🙏🙏

  3. Satish Pandey

    अत्यंत दुःखद कर देने वाली घटना के दृष्टिगत आपने बहुत सुंदर कविता लिखी है गीता जी, यही होता है कविता दर्द से ही उपजती है। यह सच्ची, और यथार्थ कविता है। बहुत अभिवादन

    1. Geeta kumari

      आपने बिल्कुल सत्य कहा सतीश जी , बहुत ही दुखद घटना है ये समाचारों में सुनकर बहुत ही दुख हुआ है । मात्र 19-20 वर्ष की लड़की के साथ ये हुआ ।बस मन के भाव कागज़ पर उतर गए बेहद दर्द के साथ । मनोभावों को समझने हेतु आपका बहुत धन्यवाद आपका सर 🙏

  4. बहुत दुःखद घटना
    ऐसा ही हो रहा है रोज और लोग कहते हैं अच्छे दिन आ गये

    1. Geeta kumari

      दुखद तो है प्रज्ञा जी । पकड़ा गया है वो लड़का, हिरासत में है ।

Leave a Reply

New Report

Close