Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

Pankaj

Profile photo of Pankaj

Pankaj

@pankaj_11 • Joined Mar 2024 • Active 2 years ago

Remove Connection

Are you sure you want to remove from your connections?

Cancel Confirm
  • Profile
  • Timeline
  • Connections
  • Groups
  • Blog
  • Forums
Pankaj

by Pankaj

मेरा आज मेरा कल बनाएगा

August 17, 2024 in हिन्दी-उर्दू कविता

*मेरा आज मेरा कल बनाएगा*

मेरा आज मेरा कल बनाएगा
इसीलिए पढ़ो
इसीलिए गढ़ो
इसीलिए उठो
बीज सा फूटो
जर्जर हो टूटो
स्वयं से रूठो
स्वयं से पूछो
मेरा दिन आखिर कब आएगा
मेरा आज मेरा कल बनाएगा।
आग में तपो
बीज सा दबो
अन्न सा पको
बर्फ सी गलो
घड़ी सी चलो
नदी सी बहो
स्वयं से कहो
मेरा दिन आखिर कब आएगा
मेरा आज मेरा कल बनाएगा।
पंकज बिंदास

1 Comment »

Pankaj

by Pankaj

एक बार होता है

August 9, 2024 in ग़ज़ल

बार बार नही इजहार एक बार होता है
ज़िंदगी मे भी बस प्यार एक बार होता है.

कुछ लोग गिनाते अपनी ढेर सारी मुहब्बतें
पर वो वाला प्यार यार एक बार होता है.

आज हम दोनो को फुर्सत तू घड़ी मत देख
एक हप्ते मे इतवार एक बार होता है.

बिंदास ने जाना ये ठोकरें खा खाकर
किसी शख्स पर एतबार एक बार होता है.
पंकज बिंदास

Comments Off on एक बार होता है

Pankaj

by Pankaj

चाहत

March 9, 2024 in गीत

तू ही तो है चाहत,तू ही तो है राहत,
पंछी मैं तू, भोर की पहली किरन.
तुझे न देखूं तो, दिल में उदासी,
जो देखूं तुझे, दिल में आशा-किरन.
चेहरों में इक तेरा, चेहरा सुहाना,
मिला है इन आंखों को, ख़ुशी का खजाना,
नज़र चेहरे से, कहती हैं कुछ तेरे,
जैसे हिमालय से कहे, सूरज-किरन.
दिल कहना चाहे पर धक-धक करे,
अपना मोल अपने से कब तक करे,
चांद तकता चकोर सा दिल बेचारा,
इक तरफा इश्क नादांं कब तक करे,
तू ही अब कह दे दिल से पागल हो गया,
जो इक दरिया पर पोखर मायल हो गया
मगर दिल फिर भी तो,आशिक दीवाना
तुझ पे चाहता है, खुद को मिटाना
छाए हैं बादल, मेरे इस दिल पर
बरसो या आने दो, दिल में किरन।
पंकज बिंदास

Comments Off on चाहत

Pankaj

by Pankaj

हास्य, व्यंग्य

March 9, 2024 in मुक्तक

वोट लेने आए नेता हमको जीता दो
अपनी भी समस्याएँ सारी हमको बता दो
लाऊँगा मै विकास आप सबके घरों में
मुझको उस विकास का बस पता बता दो.
पंकज बिंदास

1 Comment »

Pankaj

by Pankaj

महाशिवरात्रि

March 9, 2024 in मुक्तक

महादेव शिव भोले की है, महारात्रि भक्तों आई,
पावन दिन माँ गौरी जी हैं, अपने पति शिव को पाई,
शिवत्व शिखर चेतना का है, क्यों न सभी हम पा जाएँ,
कर कठिन तपस्या गौरी सी, निर्विकार हम हो जाएँ.
पंकज बिंदास

Comments Off on महाशिवरात्रि

Pankaj

by Pankaj

मजबूरियाँ

March 9, 2024 in मुक्तक

कभी कसमें खिलाती थी मुझे ना दूर जाना तुम
सदा ही साथ में रह के महक बन फूल जाना तुम
मगर मजबूरियाँ कैसी जुदा जो हो गए पल में
लिखा ख़त में मुझे अंतिम कि मुझको भूल जाना तुम.

Comments Off on मजबूरियाँ

Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .