कवि

July 2, 2020 in Other

कवियों की तो बात ही कुछ और है |
सोच की उनका नहीं कोई ठौर है,
मन की गति उनकी , प्रकाश से भी तेज़ है|
दुनिया में उनसे आगे , नहीं कोई विशेष है ||

न जाने कितनी ही तुलनाएँ कर जाते हैं |
कितनी ही उपमाएँ दे जाते हैं,
कभी प्रक्रति को मनुष्य से भाँपते हैं|
तो कभी जीवन के उद्येश्य को विचारते हैं ||

कभी एक तिनके को बलवान बता देते हैं |
कभी सर्वोत्तम को भी निष्फल बता देते हैं,
कभी अंधेरी गुफाओं का भेद देते हैं |
तो कभी मनुष्य के चरित्र को ही भेद देते हैं ||

कभी स्त्री के सम्मान को दर्शाते हैं |
तो कभी पुरषो के अत्याचार को बतलाते हैं,
कभी एक बालक की जिज्ञासा बतलाते हैं |
तो कभी गलत विचारों का भी विरोध कर जाते हैं ||

यही तो कवि के मन की बात है |
हर जगह हर मोड़ पर ,
उनकी सोच में कुछ खास है |
हर किसी से कुछ हटकर ही सोचते हैं ||
तभी तो सभी के दिलों में बसतें हैं |

कभी लोगों की सोच को बदलते हैं कवि,
तो कभी समाज में नया दौर भरतें हैं कवि |
सभी के दिलों का अहम हिस्सा हैं कवि ,
सभी की ज़िंदगी का अहम किस्सा हैं कवि||