ना उठाया शस्त्र कभी ना हिंसा अपनाई थी ,
अंत समय पर उनके राष्ट्र में खामोशी छाई थी ;
सौराष्ट्र प्रांत का संत वहां था ,
राष्ट्रप्रेम उसका अनंत था ;
देकर आजादी बापू कहलाया ,
आजादी का गान है गाया ;
सत्ता का न लोभ उसे था ,
राष्ट्रपिता का दर्जा पाया ;
विश्वकल्याण स्वप्न था उसका ,
निर्मल अंतर्मन था उसका ;
जीवन समर्पित किया देश को ,
किया नमन सदैव अवधेश को ।
सत्याग्रह,असहयोग पर दिया था उसने जोर ;
सतत प्रयास के फलस्वरूप हुई थी आजादी की भौर रघुपति राघव गाता था वो,
चरखा सदा चला था वो;
स्वावलंबी था वह मानव ,
नहीं रोक पाया कोई दानव ;
अंग्रेजों को रोका जिसने ,
वही राष्ट्रपिता है कहलाया ।
महात्मा गांधी
Comments
8 responses to “महात्मा गांधी”
-

Nice
-

देशभक्ति पूर्ण
-

अच्छी कविता
-

सहृदय धन्यवाद
-
-

Nice
-

वाह बहुत सुन्दर
-
Bahut badai
Itni umer e itna Accha pradarshan -
Nice
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.