बादशाह

कविता- बादशाह
———————
सजग प्रहरी बनने के लिए,
फिर से कलम उठाया हूं…
अब हमें रोक लो,
लोकतंत्र के बादशाहो तुम!

ना धरना पर बैठूंगा
ना संपत में आग लगाऊंगा|
बस कलम उठाया हूं-
कलम की भाषा में
तुम्हें तुम्हारी औकात बताऊंगा|

सारी घोटाला करतूत तुम्हारी,
देशभक्त हो-
देशभक्त की यह पहचान तुम्हारी|
ना रंग ना कपड़े से,
ना डंडा ना भगवा से,
ना मंदिर ना मस्जिद से,
ना बौद्ध मठ ना गुरुद्वारे से,
पहचान तुम्हारी तब होगी,
जब हर नारी सुरक्षित होगी|

कई मोतियों की माला स्त्री,
कई गले कि शान है,
मत प्रशंसा करो इस माला की ,
नेता इस माला के ना काबिल है|

सबके लिए यह बात नहीं,
इस माले का जो अपमान किया|
कहे “ऋषि” वह स्त्री से ना जन्मा,
वह मुर्गी के अंडे की औलाद हुआ|

— ऋषि कुमार “प्रभाकर”

Comments

20 responses to “बादशाह”

  1. अति उत्तम

  2. Geeta kumari

    सुंदर रचना है। आखिरी दो पंक्तियों में तो हंसी आ गई
    “फिर से कलम उठाया हूं” के स्थान पर “फिर से कलम उठाई है “करेंगे तो अच्छा दिखेगा।

    1. सही बात है

      1. 😃😃😃
        Tq

      2. स्वागत सर, आपकी लेखनी काबिलेतारीफ है

    2. सुझाव के लिए हृदय से धन्यवाद

    1. सर्वश्रेष्ठ सदस्य की बधाई हो
      💐💐💐💐

      1. बहुत बहुत धन्यवाद सर

  3. Vasundra singh Avatar
    Vasundra singh

    इक अच्छी कविता, आखिर की पंक्तियों का भाव अस्पष्ट सा लगता है, कृपया समझायें

Leave a Reply

New Report

Close