बीता कल

जब उसने आँखे खोली,
तब पाया एक नया संसार,
रंग बिरंगी थी दुनिया उसकी,
और खुशिया आपार,
खेलती थी आँख मिचौली,
संग अपने हमजोली,
न पड़ती थी डॉट उन्हें,
दो बोल मीठे बोलते,
पा लेते थे, सब हँसकर,
क्या नया था क्या पुराना,
जो भी था; सब था प्यारा,
खेल घरौंदे के खेले उसने,
छुपकर करते थे श्रृंगार,
न बंधी वो, बंधन में,
नाचती गाती अपनी मगन में,
क्या कब कौन जान है पाता,
क्या है अगले ही पल में,
और कौन छुपा है,
किसके भीतर,
छिपा बैठा था ,एक शैतान!
और वो भी थी; उससे अंजान,
जा फंसी वो उस चंगुल में,
बोध नहीं रहा उस पल में,
आँसु भी न बह पाए,
थी बैठी वो सब गवांए,
क्या विडंबना कि बच न पाई,
जा पहुंची गर्त की खाई में,
छिन सा गया उसका बचपन,
भागती रही अपनो से दुर,
खोती रही वो अपना सकुन,
हो जाती कमरें में बंद,
बोल गए ! सब मीठे,
न चाहती थी मिलना जुलना,
सिर्फ अपनें गम में घुलना,
न सुबह की लाली पाती,
न सर्दी की धुप,
हर एक व्यक्ति तब मुजरिम लगता,
मन में यह सब; कब तक चलता,
होकर सबसे दुर,
कैद हो गई वो
जा गमों के पिंजरों में,
उड़ने की अभिलाषा न जगी,
न कुछ पाने की चाह,
वक्त भी न भर पाया,
उस बीते कल को.
सोचती रही; वो जब उस पल को।…

Comments

17 responses to “बीता कल”

  1. सुंदर अभिव्यक्ति

    1. Pratima chaudhary

      🙏🏼

  2. Geeta kumari

    मार्मिक रचना

    1. Pratima chaudhary

      बहुत बहुत आभार

  3. मार्मिक भावाभिव्यक्ति, सुन्दर रचना

    1. Pratima chaudhary

      भाव को समझने के बहुत बहुत धन्यवाद सर

  4. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    अतिसुंदर भाव

  5. मोहन सिंह मानुष Avatar
    मोहन सिंह मानुष

    बचपन में बेटियों के साथ जो हैवानियत होती है वो बहुत ही अमानवीय घृणित कृत्य है जिसके कारण पूरी जिंदगी बदल जाती है उस बेटी की आपने कविता के माध्यम से बहुत ही मार्मिक, असरदार विषय को पेश किया है
    पढ़कर हृदय भर आया 😭😔
    बहुत लाजवाब 👏👏👏👏

  6. Pratima chaudhary

    आपकी समीक्षा से मेरी कविता को सच में जीवनदान मिल गया
    आपने बहुत सुंदर समीक्षा की है उसके लिए बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद 🙏

  7. Aditya Kumar

    बहुत ही मार्मिक

  8. Pratima chaudhary

    धन्यवाद

  9. Deep Patel

    Bahut sundar kavita

    1. हार्दिक धन्यवाद

  10. वाह क्या बात है

  11. Anuradha Sharma

    Bhot khoob🌸

  12. प्रतिमा

    बहुत बहुत आभार

Leave a Reply

New Report

Close