मीठी सी ताजगी हो

आँखों को खोल दे जो
ऐसी ही ताजगी हो
तुम तो सुबह की चाय सी
मीठी सी ताजगी हो।
बाहर निकल के देखा
पौधों में ओस सी हो,
तुम ही तो जिन्दगी में
सचमुच के जोश सी हो।
आनन्द है तुम्हीं से
जीवन सुखद तुम्हीं से,
प्राणों का धन तुम्हीं हो
एकत्र कोष सी हो।
खुशबू हो फूल की तुम
रवि का उजाला हो तुम
हो टेक जिंदगी की
आधार ठोस सी हो।
—– सतीश चंद्र पाण्डेय, चम्पावत, उत्तराखंड

Comments

7 responses to “मीठी सी ताजगी हो”

    1. बहुत बहुत धन्यवाद

    1. सादर धन्यवाद

    1. बहुत बहुत धन्यवाद

  1. कविता में उच्चतम पकड़

Leave a Reply

New Report

Close