Surya Barman
खिड़की…. बीते कल की
June 10, 2025 in हिन्दी-उर्दू कविता
कल मैंने अपनी खिड़की से
अपना बीता हुआ कल देखा…
उस कल में था वो लड़का,
जिसे देखकर मेरी सुबह मुस्कुराती थी,
शाम संवर जाती थी और
रातें ख्वाब बुनने लगती थीं।
पर कुछ यादें सिर्फ
महसूस करने के लिए होती हैं,
दोबारा जीने के लिए नहीं।
इसलिए मैंने खिड़की बंद कर दी…
क्योंकि बीते कल की झलकें सिर्फ
आँखों में नमी छोड़ जाती हैं,
और मुझे आगे बढ़ना था—उस दरवाज़े की ओर,
जहाँ मेरा नया सवेरा मेरा इंतज़ार कर रहा था।
हकीकत कुछ भी नहीं
May 20, 2025 in हिन्दी-उर्दू कविता
ये दुनिया को मेरी
हकीकत कुछ भी नहीं पता है
इलजाम हजारों हैं मुझपर तो
और मेरी खता कुछ भी नहीं
मेरे दिल में क्या है
ये पढ़ ना सकोगे
वो सारे पन्ने भरे हैं
और लिखा कुछ भी नहीं ❤️🩹😒
कल्पना को तो
हर कोई लिख सकता है,
तुम हिम्मत दिखाना,
अपनी सच्चाई लिखना।
ख्वाब को तो
हर कोई दिखा सकता है,
तुम बड़ा जिगरा रखना,
उस ख़्वाब को हकीकत बनाना।
कुछ भी नहीं है शायरों की दुनिया में
जो सच से परे हो,
तुम वही लिखना जो
सच को साबित कर सको !
तुम्हारे बिना
March 27, 2025 in हिन्दी-उर्दू कविता
तुम्हारे लिए ये इश्क भी मेरा कम नही हो रहा
तुम्हारी यादों का वो सिलसिला ही खतम नही हो रहा ..!
तुम्हारे बिना ये दिल भी अब नही लग रहा मेरा कहीं भी
बात तो करनी है तुमसे बहुत मगर, तुम्हारा मुझपे करम नही हो रहा..!
तुम जैसे चाहो वैसे दिल को दुखा लिया करो मेरा
मुझ जैसा नकारा से तुम पर कोइ सितम नही हो रहा..!
तुमने कहा था की ,तुम्हारे जीवन में उम्र भर दुख रहे
तुम्हारी दुआ लग गई ,अब खुशियों का जनम नही हो रहा …!!
खाली जगह को
March 1, 2025 in हिन्दी-उर्दू कविता
जब एक स्त्री को किसी से सच्चा प्रेम होता है,
तो वह किसी भी कठिनाई को सहकर,
सुख-सुविधाओं के बिना भी, अपने प्रिय के साथ
खुशी-खुशी जीवन जी सकती है..!
लेकिन जब उसके हृदय में प्रेम न हो,
तो कोई भी धनवान पुरुष,
चाहे वह अपना सम्पूर्ण धन भी लुटा दे,
उस स्त्री के हृदय की खाली जगह को कभी नहीं भर सकता..!
प्रेम ही वह अनमोल भावना है,
जो किसी भी भौतिक संपत्ति से अधिक कीमती होती है………
अपनों के रवय्ये
February 28, 2025 in Poetry on Picture Contest
प्रेम सिर्फ शारीरिक नहीं होता,
प्रेम किसी व्यक्ति से नहीं होता,
प्रेम व्यक्तित्व से होता है..
इंसान के या अपनों के रवय्ये ( व्यवहार ) से होता है..
किसी की बातो से जब मन को खुशी मिलती है,
किसी की परवाह जब तुम्हे सुकून देती है,
तुम कितने अनमोल हो उसके लिए,
जब कोई तुम्हे ये महसूस कराता है..
अपने व्यस्त समय में से भी,
जो आपके लिए समय निकालता है..
जिसको आप समझते हो,
और जो आपको समझता हो..
ऐसे इंसान से हर बार आपको प्यार होगा,
क्युकी प्यार किसी व्यक्ति से नहीं उसके व्यतीतव से होता..
…
तन्हा मुसाफिर
February 25, 2025 in हिन्दी-उर्दू कविता
मेरा शहर ” कोलकाता ”
ये शहर जिसमें जान बसती है..
रंगबिरंगी सब आँखें हैं,
जहाँ पटरियाँ हँसती हैं..
चलता रहता है ये शहर,
जहाँ तक नज़रें ले जाएँ,
हर तन्हा मुसाफिर को,
पूरा समन्दर दे जाए..
घड़ियाँ यहाँ बोलती हैं,
सपनों को भाव लगाकर तोलती हैं,
हर नुक्कड़, हर गली,
अनगिनत कहानियाँ खोलती है..
फूटपाथ की भी यहाँ साँसें चलती हैं,
गोद लिए फिरती हैं ज़िंदगियाँ कई,
मशरूफ़ है अपने आप में सदियों से ये शहर,
ये शहर कभी बूढ़ा होता ही नहीं..
मेरे यार
February 25, 2025 in Poetry on Picture Contest
तेरे बिना मेरे वजूद की
कोई कल्पना तक नहीं …
दुनिया भर की खुशियां
वार दूँ मैं यारी पर हमारी …
ज़िंदगी के सफर में मेरा
जब-जब बुरा मक़ाम आया …
दोस्ती किसे कहते हैं
जानना हो तो मेरे दोस्तों को देखो …
दोस्ती में हदों में कैद रहा नहीं जाता,
फक़्त हदें पार की जाती हैं …
मेरे यार तेरी अतरंगी यारी ने
तेरे लफ़्ज़ों की खुद्दारी ने
मुझे मुसीबतों से लड़ना सीखा दिया
मुझे हंसने के काबिल बना दिया है… ”
💖
जीना सीख लेंगे
February 1, 2025 in Poetry on Picture Contest
जीवन मे हर पल को
खूबसूरत होने की संभावना है…
कब, जब आप आज मे
जीना सीख लेंगे, कल मे नहीं….आज मे
क्योंकि जीवन ही
कुछ क्षणों का एक संग्रह है….
जीवन के अच्छे क्षण
जीवन भर अच्छी यादें बनाते हैं….
इसलिए अपने सभी
उन सुखद क्षणों को संजोएं,
वह बुढ़ापे के लिए
एक अच्छा तकिया बनते हैं,
सबसे खूबसूरत चीजें
पैसे से जुड़ी नहीं होती हैं,
वह यादें और क्षण हैं..
अपने वर्तमान क्षण में जो आनंद यहां है,
उसे गले लगाओ…..
कल नहीं-बस आज मे जियो ।
तोर संग मया
January 30, 2025 in छत्तीसगढ़ी कविता
हर पल मया करे के वादा करत हंव,
हर पल तोर संग रेहे के वादा करत हंव ,
कभु झन सोंचबे कि मे तोला भुला जाहुं,
सातो जनम तोर संग रेहे के वादा करत हंव।
जरूरत है तू , कमी भी तू
January 29, 2025 in Poetry on Picture Contest
प्रेम कभी अपनी जरूरत को
यु पूरी करने के लिए नही होता,
प्रेम हमेशा एक दूसरे के उन सुख-दुख में साथ,
और भावनाओ को समझने के लिए होता है.. !!
अब आपको कैसे कहू मैं अपने दिल की बात को
मेरी ” जरूरत है तू , कमी भी तू ” है मेरी… !!
हमने चेहरे देख कर
दिल ️लगाया ही नही कभी,
हां मुस्कुराहटो पर तेरी
कई बार हमने यु जान लुटाई है ..!!
तुम्हें लिखने का मन है,
हाथों में हाथ लेकर चलने का मन है..!
महसूस करना है इस क़दर,
हर बार की तरह तेरा होने का मन है___!!
” तुम और हसींन ख़्याल तुम्हारे “
January 28, 2025 in Poetry on Picture Contest
तुम्हारे भीतर छिपे हुए
मैं उन सवालों को पूरा करने लगें ,
तो समझना कि तुम मेरा ये प्रेम
तुम्हारे दर पर दस्तक देने लगा है ।
और जब उसकी यादें तुम्हें हर बार
उसकी गैर-मौजूदगी का एहसास कराएं,
तो जान लेना, तुम्हारा दिल अब
उसे खोने से भी अब डरने लगा है ।
जब एक विशेष प्रकार की खुशबू हर रोज़
तुम्हारे आसपास होने का भ्रम देने लगे,
तो मान लेना तुम और हसींन ख़्याल तुम्हारे
उसी पर आकर ही अब रुकने लगा है ।