भावना

एक बाबा बरसाने के, प्रतिदिन यमुना में स्नान कर के,
दर्शन करते थे राधा – रानी के।
जीवन का एक भाग यूं ही बिताया,
एक दिन दर्शन करते – करते ,बाबा के मन में विचार आया
कोई लाए नारियल, चूड़ी, कोई बिंदी साड़ी लाया
मैनें तो आज तक राधा रानी को कुछ भी नहीं चढ़ाया।
में भी दूंगा कुछ उपहार, लहंगा,चुनरी या फूलों का हार।
सुबह- सुबह कर के स्नान – ध्यान,
बाबा जा पहुंचे एक दुकान
लहंगा, चूनर, गोटा मिला, अपने हाथों से उसे सिला।
हर्षित होते जाते थे, मंदिर की ओर दौड़े जाते थे।
मंदिर की सीढ़ी पर एक “लाली” आई,
लहंगा, चूनर देख कर मुस्काई,
बोली, बाबा ये लहंगा – चूनर तो मैं लूंगी,
बाबा बोले ये तो ना दूंगा लाली,
कल दिलवा दूंगा दूजी वाली।
ये राधा – रानी के नाम की है, ये तेरे किस काम की है।
लाली भी चंचल -चपल थी,लहंगा – चूनर छीन गई
बाबा बोले ऐसा भी करता क्या कोई, बाबा की फिर अंखियां रोई
मंदिर के अंदर से फ़िर आई आवाज़ एक,
राधा – रानी के परिधान , कितने सुंदर हैं देख।
बाबा भी भागे – भागे आए,
राधा – रानी को वही लहंगा – चूनर पहने पाए।
बाबा ने हाथ जोड़ ,स्पर्श किए राधा – रानी के पांव,
राधा – रानी समझ गई थी, बाबा के मन के भाव।
इसीलिए स्वयं ही आ के ले गई अपना उपहार,
भावना ही सर्वोपरि है, ये समझ ले सारा संसार।
————- जय हो राधा – रानी की🙏

Comments

18 responses to “भावना”

  1. Praduman Amit

    बहुत ही सुन्दर भाव है।

  2. Geeta kumari

    बहुत बहुत धन्यवाद जी 🙏

  3. Satish Pandey

    वाह, आपकी कविता का भाव और शिल्प दोनों ही उच्च स्तर के हैं, कितना सुन्दर वर्णन है वाह, “कल दिलवा दूंगा दूजी वाली”, में बहुत ही सुन्दर आनुप्रासिक छटा विद्यमान है,

    1. Geeta kumari

      बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद आपका सतीश जी🙏

  4. आपमें साहित्य की प्रचुरता है

    1. Geeta kumari

      ह्रदय से आभार आपका इन्दु जी।🙏
      आपकी प्रेरणादायक समीक्षा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद

  5. Prayag Dharmani

    प्रशंसनीय

    1. Geeta kumari

      बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद जी 🙏

  6. Rishi Kumar

    बहुत अच्छा है

    1. बहुत बहुत शुक्रिया

  7. बेहद खूबसूरत भाव

    1. Geeta kumari

      धन्यवाद जी 🙏

    1. Geeta kumari

      Thanks

      1. Pragya Shukla

        वेलकम दीदी
        आप ग्रेट हो
        मेरी फेवरिट हो..

    2. Geeta kumari

      Welcome

  8. Piyush Joshi

    Very nice

    1. Geeta kumari

      Thanks Allot Piyush ji 🙏

Leave a Reply

New Report

Close