शहीद चंदनकुमार भोजपुर वाले
तुम्हें झुककर सलाम हम करते हैं।
फूल कहाँ अपनी अंजली में
निज अश्कों का दान हम करते हैं।।
🌹 ॐशांतिॐ 🌹
Category: मुक्तक
-
शहीद चंदनकुमार के सम्मान में
-
शहीद गणेश हंसदा के सम्मान में
सिंहभूमि के सिंह थे तुम
गणेश हंसदा भैया।
तेरी शहादत अमर रहेगी
सदा सर्वदा भैया।।
सम्मान सहित ये ‘विनयचंद ‘
प्रणाम करेगा सदा सदा।
साहित्य कलम से करता हूँ
बिहार केसरी तुम्हें अदा। 🌹 -
ओस की बूंद
ओस की बूंद चाटकर,
हवा वंसती को खाकर।
हरियाली का दामन पकड़,
खुशी का प्यारे इजहार कर।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
वीर जवान
वीरों की शक्ति अजर अमर रहें,
थाती देश का सुसज्जित रहें।
नयन की भाषा पढ़ना सिखों,
अचल संपत्ति का हिसाब रहें।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
ओस
ओस की नयना शोभे तन पर,
हवा वंसती मोहे मुझको ।
हरियाली तेरे बदन की सजनी,
खुशियों की आभा बनकर बुलाये मुझको।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
हवा का झोंका
हवा का झोंका प्यार का एहसास कराता,
ओंस की बूंद तन मन में आग लगाता।
हरियाली खेतों की तराशे तुझे सनम,
बसंती झोंका खुशीयों का गीत सुनाता।।महेश गुप्ता जौनपुरी
-
आंखों से आंखें
आंखों से आंखें जब मिल जाती,
प्यार का बिगुल दिल में बज जाती।
इशारों की बातें जब जेहन में उतरती,
आंखें गड़ाएं नजरें शनम को ढुढ़ती।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
पंच परमेश्वर
पंच परमेश्वर का राय सदैव लेकर,
करते रहना सत्य का अभिषेख।
झूठे मक्कार को बेनकाब करके,
लिखते रहना तुम सच्चाई पर लेख।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
आंख में मिचोली
आंख में मिचोली बहुत हुआ,
थाम लो अब मेरा तुम हाथ।
प्रेम डगर बहुत कठिन है सनम,
हाथों में हाथ लेकर चूम लो माथ।।✍ महेश गुप्ता जौनपुरी
-
धोखा चाल
धोखा चाल को करो बेनकाब,
पंच परमेश्वर से लगाओ गुहार।
सत्य की राह पर चलकर प्यारे,
उलझकर में पड़कर ना मानो हार।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
प्रेम डगर
प्रेम डगर आसान नहीं है प्यारे,
बरसों लग जाते हैं इसे परखने में।
हौसले के दम पर जो लड़ते हैं,
प्यार में वही जीत सफल होते कहने में।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
हौसले
आंखों का काम ही है,
कहीं ना कहीं टिक जाना।
परिस्थितियों को जांच परख कर,
हौसले से प्यार का गुल खिलाना।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
प्रेम पथिक
प्रेम पथिक जब चलते राहों में,
पाकर ही लौटते प्रेमी राहों को।
गली मोहल्ले का नाम पता कर,
चूम लेते कांटेदार शाखाओं को।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
दिल का तड़पना
प्रेम में दिल का तड़पना होता है,
अपने प्रीति को पाने का चाह होता है।
दर्द लोक लाज सब बिसरा कर,
प्रेमी खुद को पागल आवारा समझता है।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
नजर
नजर से नजर मिली दिल की बात कह गयी,
दर्द प्यार तड़प और आह की बात कह गयी।
छुप छुपकर देखना अच्छा लगा मोहब्बत को,
तन्हाई जुदाई की बात पल पल की रात कह गयी।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
आशिक
सच्चे आशिक जिस्म के मोहताज नहीं होते,
प्रेम समर्पण करके खुद को आबाद कर जाते।
आंच ना आये मोहब्बत की छोर में,
इसलिए प्रेमी खुद को सरेआम मौत को गले लगाते।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
दिल
दिल जब लगता अच्छा बुरा कहां दिखता,
तड़प आह दर्द को कहां वह गौर करता।
आंखों आंखों से प्यार का इजहार करके,
खुद को हिर रांझा जैसा मशीहा समझता।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
समय
समय ने ऐंसा करवट लिया,
सब गूलर के फूल हो गये ।
कोरोना महामारी में पड़कर,
सब अपनों से दूर हो गये।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
बेकार से बेगार
बेकार से बेगार भली ये जिंदगी,
रहम से भली बिखर जाये ये जिंदगी।
ताने बाने सुनना मेरा आदत नहीं दोस्त,
खुद को झुकना वसूल नहीं मेरी जिंदगी।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
कोरोना महामारी
कोरोना महामारी नहीं बहाना है,
मनु समझो बात को यह जानलेवा है।
हंसी-मजाक में ना लो इस वैश्विक महामारी को,
सारी दुनिया इस समय कोरोना से हारी है।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
दाद
दाद देता हूं आपके परख को,
सलाम करता हूं आपके समझ को।
आप समझ लेती है इशारों इशारों की बातें,
बड़ी शातिर है परखने में लोगों को,✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
रावण का अंत
रावण का अंत करना है तो,
घर के वीभीषण को ढूंढ़ो ।
सच्चाई पर विजय पाना है तो,
अपने अंदर के अवगुणों को ढूंढ़ो।।✍ महेश गुप्ता जौनपुरी
-
मुफ्त पर आश्रित
मुफ्त पर आश्रित है देश के बेईमान,
अपना जेब भरने के लिए बेंच दिये इमान।
माला पहन ईमानदारी का करते है ढ़ोंग,
ऐंसे धूर्त पुरुष को करते है दूर से नमन।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
कर्म
कर्म हमेशा करते रहना,
धर्म का देना सदैव तुम साथ।
हे पावन धरा के वीर सपूत,
वीभीषण को रखना तुम साथ।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
अन्याय
अन्याय जब हद से बढ़ने लगे,
नारी का हरण कलुषित पुरुष करने लगे।
धर्म का विभीषण जन्म तब हैं लेता,
जब पाप अमृत कुंड का विकास होने लगे।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
विनाश
विनाश का जब जब पहरा होता है,
तब तब एक दिव्य पुरूष अवतार लेता है।
कृष्ण कन्हैया प्राण हर लेते है मामा का,
विभीषण भाई का साथ छोड़ देते है।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
आशा की किरण
आशा की किरण देख मुस्कराते रहें,
अपनों को गले लगा गला दबाते रहें।
विश्वास में लेकर इमान का करते रहें सौदा,
अपना समझ अपने को मौत के घाट उतारते रहें।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
कुलक्षित विचार
सर पर जब छा जाता कुलक्षित विचार,
मानव करने लगता दुसरो पर अत्याचार।
धन दौलत के ऐंसो आराम में अंधा होकर,
तनिक नहीं करता वह अच्छे बुरे पर विचार।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
हैवानियत
टूट कर बिखर रहा आज रिस्ता हर मोड़ पर,
हैवानियत का शिकार हो रहा बेकसूर बेचारा।
धर्म मोह को त्याग कर कर रहें अपराध,
सत्य को बचाने को बचा नहीं कोई सहारा।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
रिश्ते में मतभेद
रिश्ते में मतभेद जब हद से ज्यादा हो जाये,
अहमियत अपनों का जब कर ना पाये।
जब नारी का इज्जत का चीर हरण होने लगें,
तब एक महाभारत की लड़ाई होने को आये।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
लश्कर में ऊंट
खुद पर लोग पर्दा डाल रहे हैं,
दुसरो को लोग बेनकाब करने में लगे हैं।
खामखा लश्कर में ऊंट बदनाम हो रहा,
लोग यहां कौवे को कोयल समझ रहे हैं।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
बदनामी
बदनामी के डर से भाग ना जाओ,
भागने वाले को दोषी मानती दुनिया।
उठो लड़ो और अपना पहचान बनाओ,
नहीं तो बदनाम कर देगी ये दुनिया।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
भेष बदलकर बैठा
कौआ कब तक कोयल बनकर मौज करेगा,
अपने सारे अय्यासी पर कब तक ऐस करेगा।
भेड़िया भले ही शेर का खोल पहन लें,
चोरी एक दिन उजागर होकर ही रहेगा।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
दाग
दाग अच्छे होते है माना मैंने,
बदनामी के धब्बे होते हैं माथे के कलंक,
बच कर रहना इस मतलबी दुनिया से,
हंसती खेलती जिंदगी को बना देते है नरक।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
महाभारत
महाभारत की लड़ाई घर घर छाई,
किस सकुनी ने भाई भाई में आग लगाई।
कलयुग के प्रकोप में भला कोई मिला नहीं,
एक दुसरे में झगडा लगा देखता तू मनु लड़ाई।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
दुनिया
दुनिया के चक्कर में पड़कर,
खुद को खुद से दूर ना करो।
अपने अंदर के प्रतिभा को पहचान,
देश का मेरे मित्र तुम नाम करो।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
झूठ फरेब
झूठ फरेब को करो बीच बाजार में बेनकाब,
धूर्त को बदनाम कर सच्चाई का दो साथ।
अपने पथ पर बढ़ते जाओ लेकर प्रभू का नाम,
सब अच्छा अच्छा होगा नेक का दो तुम साथ।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
नीर
नीर को अपने संभाल कर रखें,
लश्कर ऊंट को बदनाम ना करें।
मन के अर्तमन की वेदना संभाले,
अपने लफ्ज से कुलक्षित बात ना करें।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
राम कहानी
राम कहानी सुनकर मेरा तन मन गदगद हुआ,
राम का नाम जपते जपते मेरा आत्मा निर्मल हुआ।
राम का कृपा पाकर मैं विभोर हुआ
राम नाम कि औषधि पाकर मैं धन्य हुआ।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
काबुल में गधे
आत्मचिंतन करो लोगों पर ना हंसो,
दुनिया के दुःख दर्द को तुम समझो।
काबुल में गधे भी होते हैं मेरे दोस्त,
गधे घोड़े के बातों को तुम समझो।।✍ महेश गुप्ता जौनपुरी
-
राम नाम जपना
राम नाम जपते रहे आत्मबोध हो जायेगा,
कट जायेगा सारा पाप भव से पार हो जायेंगे।
दिन दुखी का सेवा करके पुण्य की गठरी बांधो,
कुलक्षित विचार को त्याग कर राम को अपनायेगें।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
सयाना गधा
गधा अब गधा नहीं रहा,
खुद को घोड़ा समझ रहा।
अपना काम करो मत उलझो,
गधा को गधे को गधा कह रहा।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
गधा
गधा खुद को समझदार समझे,
दुसरे के बात को वह ना बुझे ।
अपने आप को शिक्षा मंत्री समझ,
भले ना एक शब्द उसे सुझे ।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
ज्ञानी गधा
गधा ज्ञानी बन च्वयनप्राश खाता,
खुद को ठाठ बाट में दिखाता ।
गधे के चाल से काबुल हुआ परेशान हैं,
गधे को असल में कुछ नहीं है आता।।✍ महेश गुप्ता जौनपुरी
-
गुण की पहचान
गुण की पहचान अब कहां करते लोग,
गधे के हां में हां करते हैं लोग।
ना जाने कब तक करते रहेगें चापलूसी,
मती भष्ट करके ना जाने कब तक आलाप गायेंगे लोग।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
गधा
गधा ही गधे को ट्रेनिंग दे रहा है,
कहां से घोड़ा दौड़ा में आये ।
चुनो कितना भी सोच विचार कर,
चुनाव खत्म होते ही तेवर दिखाये।।✍ महेश गुप्ता जौनपुरी
-
शिक्षा
सब शिक्षा ही सीख नहीं देती,
मानवता डिग्री से नहीं आती।
दया धर्म सिखना पड़ता है,
बोर्ड के इग्जाम में दया नहीं आती।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
कोरोना
कोरोना के मार से अगिया बेताल हुए,
सरकार के चक्कर में पड़कर बुरा हाल हुए।
सब अपनी सेंखी बघार रहें बनकर नेता,
मजदूर बेचारे पांव के छाले से बुराहाल हुए।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
नौ नगद ना तेरह उधार
नौ नकद ना तेरह उधार किजिए,
अपना मेरा समय ना बर्बाद किजिए।
आप अपने हिस्से में मैं अपने हिस्से में खुश हूं,
धन दौलत में पड़कर सम्बन्ध खराब ना किजिए।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी
-
उफान
उफान ये उम्र भी संभल जायेगा,
इंसा जब संसार में ठोकरें खायेगा।
गलतीयों से ही संभलना सिखेगा महेश,
बिना सहारे के उठना जब उसे पड़ेगा।।✍महेश गुप्ता जौनपुरी